19 APRFRIDAY2024 3:10:34 AM
Nari

बिहार पुलिस ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कसी कमर, मुंबई जाएंगे तेज-तर्रार अधिकारी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 04 Aug, 2020 06:32 PM
बिहार पुलिस ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कसी कमर, मुंबई जाएंगे तेज-तर्रार अधिकारी

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में एक्टर के फैंस और उनके परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। कोई भी मुंबई पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं दिखाई दे रहा। इस बीच मुंबई पुलिस की जांच को देखते हुए बिहार सरकार ने अब केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। वहीं अब सुशांत सुसाइड केस में बिहार पुलिस अपने तेज और चलाक अधिकारी भेजने के बारे में सोच रही है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार पुलिस अपने डीआईजी लेवल के अधिकारीयों को सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई भेजेगी। इस लिस्ट में मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज, एटीएस के डीआईजी विकास वैभव का नाम सामने आ रहा है। आईपीएस के ये दोनों अधिकारी राष्ट्रीय स्तर पर अपने काम के लिए पहचाने जाते हैं। 

PunjabKesari

वहीं बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा ह कि बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को मुंबई पुलिस पर विश्वास नहीं है तो मुंबई पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि वे उनका भ्रम दूर करे। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि महाराष्ट्र के अधिकारियों ने जांच में सहयोग तो करना दूर उन्होंने तो फोन पर भी बात नहीं की है। डीजीपी पांडे मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बिहार पुलिस की जांच में अड़चन पैदा कर रही है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस तो बिहार पुलिस के साथ काफी बुरा व्यवहार कर रही है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के दो महीने बाद भी इस मामले की जांच पूरी नहीं हुई है। एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बाद बिहार पुलिस जांच के मुंबई पहुंची।

Related News