25 APRTHURSDAY2024 5:36:03 AM
Nari

गर्मी में खाएं गुलकंद, दूर रहेगी कई प्रॉब्लम

  • Updated: 06 Apr, 2017 10:29 AM
गर्मी में खाएं गुलकंद, दूर रहेगी कई प्रॉब्लम

गुलकंद के फायदे :  गुलाब को फूल हर किसी को पसंद होता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू सबके मूड को तरोताजा बना देती है। वैसे तो गुलाब से बने अर्क का इस्तेमाल बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्ट में होता है लेकिन गुलाब की पंखुडियों से बना गुलकंद सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में यह बहुत लाभकारी है और खाने में भी टेस्टी होता है। इसके फायदों के बारे में जानने के बाद आप भी गुलकंद खाना नहीं भूलेंगे।
 

1. गुलकंद खाने से शरीर को ठंड़क मिलती है। रोजाना इसके सेवन से लू और तपती गर्मी के कारण होने वाली सेहत संबंधी दिक्कतों से बचा जा सकता है। 

2. सुबह शाम दूध के साथ 1 चम्मच गुलकंद खाने से दिमाग तेज होता है। इससे गुस्सा भी नहीं आता। 

3. पेट से जुडी परेशानियां कब्ज या गैस है तो गुलकंद खाने से फायदा मिलता है। इससे खाना भी आसानी से पचना शुरू हो जाता है। जिससे भूख लगनी शुरू हो जाती है।    

4. कुछ लोगों के बहुत जल्दी छाले होने लगते हैं। ऐसे में गुलकंद का सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है। इसे खाने से चेहरे पर भी निखार आना शुरू हो जाता है। 

5. गर्मी के मौसम में आंखों में जलन होना आम बात है। आंखों को ठंड़क पहुंचाने के लिए और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गुलंकद का सेवन जरूर करें। इससे शरीर की थकान भी दूर हो जाती है। 

  
गुलकंद बहुत मीठा होता है। मधुमेग के रोगी को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 


 

  


  

Related News