19 APRFRIDAY2024 12:50:26 PM
Nari

नारियल तेल का इस तरह करें इस्तेमाल, हरदम दिखें जवां

  • Updated: 14 Feb, 2017 04:34 PM
नारियल तेल का इस तरह करें इस्तेमाल, हरदम दिखें जवां

ब्यूटीः सदियों से नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सेहत, त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। कई लोग रोजाना नारियल तेल का इस्तेमाल करते है जिससे उनकी स्किन जवां दिखती है। नारियल का तेल त्वचा पर लगाने से नमी बरकरार रहती है। नारियल तेल में एंटी ऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जो चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करते है। आज हम आपको बताते है कि कैसे नारियल के तेल से त्वचा को जवां रखा जा सकता है।

1. नाइट ट्रीटमेंट
रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर थोड़ा सा नारियल का तेल लगाएं। सबसे पहले अपने हाथों में थोड़ा सा नारियल का तेल लें और हाथों में रगड़ें फिर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट लगा रहने दें। बाद में नर्म कपड़ें से पौंछ लें। 

2. हेयर कंडीशनर
नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे बालों की जड़ों में लगाएं और 2-3 घंटे लगा रहने दें। बाद में बालों को धो लें। नारियल का तेल बालो के लिए कंडीशनल का काम करता है। 

3. हाथों के लिए बैस्ट
नारियल का तेल हाथों को पोषण प्रदान करता है। हाथ रूखे होने पर इसे लगाएं। इससे हाथों में नमी पैदा होगी। 

4. मेकअप रिमूवर
नारियल तेल को आप मेकअप रिमूवर की तरह इस्तेमाल कर सकते है। कॉटन पर नारियल तेल लगाकर चेहरे को साफ करें। वाटरप्रूफ लाइनर उतारने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें।

Related News