28 APRSUNDAY2024 11:41:26 AM
Nari

खास संयोग के चलते भाद्रपद अमावस्या पर बदलेगी इन राशियों की किस्मत, होगा मुनाफा

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Sep, 2023 06:16 PM
खास संयोग के चलते भाद्रपद अमावस्या पर बदलेगी इन राशियों की किस्मत, होगा मुनाफा

हिंदू धर्म में भाद्रपद महीने की अमावस्या के दिन का खास महत्व बताया गया है। इस दिन पूजा-पाठ और स्नान दान करने से विशेष फायदा मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना भी की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या वाले दिन भगवान विष्णु की सच्चे दिल से उपासना करने से पापों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस बार भाद्रपद महीने की अमावस्या पर साध्य, बुधादित्य और पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र नाम का योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस संयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दौरान कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

तुला राशि  

इस राशि के जातकों की नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। पद बढ़ने के साथ-साथ पैसा भी बढ़ेगा। यदि आप किसी कानूनी पछड़े में पड़ें है तो राहत मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। अमावस्या वाले दिन पीपल के पेड़ के नीचे एक सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे आपके परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

PunjabKesari

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए भाद्रपद अमावस्या का दिन बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। परिवार में खुशियों का माहौल होगा। घर के लोगों का आपको सपोर्ट मिलेगा आत्मविश्वास बढ़ेगा कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। ऐसे में इसके चलते आपको कई सारी नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिसके चलते आपको धन लाभ होगा। बिजनेस करने वालों को नई डील मिलेगी जिससे उन्हें लंबे समय तक फायदा मिलेगा। लेकिन यदि आप निवेश करने वाले हैं तो थोड़ा ध्यान रखें। 

वृषभ राशि 

इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका है तो वह पूरा होगा। धन में बढ़ोतरी होगी। पैसे आने के नए-नए रास्ते खुलेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा और व्यापार में बढ़ोतरी होगी।  

PunjabKesari

वृश्चिक राशि 

इर राशि के जातकों के लिए भाद्रपद अमावस्या की समय काफी शुभ रहेगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा उचित परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर में तरक्की का अवसर प्राप्त होगा मनचाही नौकरी की तलाश पूरी होगी। पेशेवर काम में धन के स्त्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में फायदा होगा। 

PunjabKesari
 

Related News