28 APRSUNDAY2024 2:36:03 PM
Nari

हमारी खुशी का बंडल आ गया है... 39 की उम्र में क्यूट से बेटे की मां बनी गौहर खान, शेयर की Good News

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 May, 2023 09:42 AM
हमारी खुशी का बंडल आ गया है... 39 की उम्र में क्यूट से बेटे की मां बनी गौहर खान, शेयर की Good News

बिग बॉस फेम गौहर खान के घर खुशियां छोई हुई है। एक्ट्रेस ने 39 की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। गौहर और जैद एक प्यारे से बेटे के मां- बाप बन गए हैं। दोनों ने एक क्यूट पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। 

PunjabKesari
कपल ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा-  'यह एक लड़का है। सलाम ऊ अलैकुम हमारी सुंदर दुनिया, हमारी खुशी का बंडल आ गया है। 10 मई 2023 को हमें एहसास हुआ कि वास्तव में खुशी का क्या मतलब है। हमें बेटा हुआ है। सभी को उनके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। आभारी और नए माता-पिता जैद और गौहर।'

PunjabKesari
अब अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, विक्रांत मेसी और मृणाल ठाकुर सहित कई सेलेब्रिटीज ने कपल को माता- पिता बनने की बधाई दी है। गौहर खान ने साल 2020 में,जैद दरबार से शादी की थी और फिर कुछ समय पहले ही उन्होंने बड़े प्यारे अंदाज में अपने आने वाले बच्चे की घोषणा की थी। 

PunjabKesari
गौहर खान और जैद दरबार के  उस वीडियो में अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आए थे और वह उम्मीद कर रहे थे कि सब अच्छे से हो जाए। उस दौरान गौहर के पति ने वो अब जब पापा बनने वाले हैं, तो उन्हें कैसा लग रहा है और  क्या महसूस कर रहे हैं। प्रेगनेंसी के ऐलान के बाद से गौहर सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। अब फैंस उनके बेटे के अच्छे स्वस्थ की कामना कर रहे हैं।

Related News