04 MAYSATURDAY2024 11:03:14 AM
Nari

बर्थडे पर अनुष्का ने शेयर किया Virat Kohli का खास रिकॉर्ड, बोलीं- 'मैं आपसे..'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 Nov, 2023 04:52 PM
बर्थडे पर अनुष्का ने शेयर किया Virat Kohli का खास रिकॉर्ड, बोलीं-  'मैं आपसे..'

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज किंग कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं आज भारत और साउथ अफ्रीका का मैच भी जोरो- शोरों पर चल रहा है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि बर्थडे के मौके पर विराट फैंस को मैच जीतकर तोहफा देंगे। इसी बीच एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने पतिदेव को खास तरीके से बर्थडे विश किया है।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विराट के बॉलिंग की तस्वीर शेयर की, जिसमें क्रिकेटर के पहले रिकॉर्ड के बारे में बताया गया है की कैसे बिना लीगल गेंद डाले उन्होंने अपने T20 करियर का पहला विकेट लिया था। बता दें विराट अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं अनुष्का ने 2 और तस्वीरें शेयर की हैं, जो की खूब वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

अनुष्का ने इन फोटोज के साथ प्यार से कैप्शन लिखा-  'वो जिंदगी के हर रोल में बेहतरीन हैं और अब भी अपने टोपी में कुछ नई उपलब्धियां जोड़ते जा रहे हैं। मैं आपसे ताउम्र ऐसे ही  प्यार करती रहूंगी, हर पल, चाहे कुछ भी हो जाए।' वहीं अनुष्का के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं विराट ने भी इस अपनी वाइफ के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। 

PunjabKesari

Related News