26 APRFRIDAY2024 4:08:55 AM
Nari

Alia ने अपनी बेटी के नाम का किया खुलासा, बच्ची और पति Ranbir संग साझा की तस्वीर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Nov, 2022 04:55 PM
Alia ने अपनी बेटी के नाम का किया खुलासा, बच्ची और पति Ranbir संग साझा की तस्वीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पेरेंट्स बनने के बाद से फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आखिरकार कपल अपनी नन्ही परी का नाम क्या रखेगों। अब ये इंतजार खत्म हो गया है और कपल ने बेटी को एक प्यारा सा नाम दिया है। आलिया भट्ट ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया में दी और बताया कि उनकी नन्ही परी का नाम 'राहा' रखा गया है। 

PunjabKesari

रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने चुना है ये नाम

उन्होंने एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें आलिया-रणबीर बेटी को हाथों में थामे नजर आ रहे हैं। साथ ही वॉल पर आलिया-रणबीर कपूर की बेटी का नाम एक टी-शर्ट पर लिखा दिख रहा है। इस पोस्ट के जरिए आलिया भट्ट ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। यह नाम रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने चुना है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

बताया बेटी के नाम का मतलब

आलिया भट्ट ने पोस्ट के साथ एक लंबा नोट लिखा है। इसके जरिए उन्होंने बेटी के नाम का मतलब बताया है। उन्होंने लिखा है, 'बेटी का नाम राहा रखा गया है। यह नाम उसकी शानदार और प्यारी दादी ने उसे दिया है। इस नाम के कई खूबसूरत मतलब हैं। इसका अर्थ होता है- दिव्य पथ। स्वाहिली में इसका अर्थ है आनंद। वहीं, संस्कृत में यह एक गोत्र है। बंग्ला में इस नाम के अर्थ- आराम, सहजता और राहत हैं। अरेबिक में इसका अर्थ है शांति। साथ ही खुशी, स्वतंत्रता भी इस नाम के मायने हैं।' आलिया ने आगे लिखा, 'वह बिल्कुल अपने नाम के अनुरूप है। हमने जब पहली बार उसे अपनी बाहों में लिया तो वह सबकुछ महसूस किया, जो इस नाम के अर्थ हैं।' आलिया ने लिखा, 'शुक्रिया राहा, हमारे परिवार, हमारी जिंदगी में आने के लिए। ऐसा लगता है कि हमारी जिंदगी अभी शुरू हुई है।'

PunjabKesari

आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर बनी है। इसके साथ उन्होंने बेटी के जन्म की जानकारी साझा की। बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर इसी साल अप्रैल में शादी की थी।
 

Related News