28 MARSATURDAY2026 6:33:37 PM
Nari

Organza Saree में छा गईं Alia Bhatt,देसी ग्लैमर का दिखाया खूबसूरत अंदाज

  • Edited By Monika,
  • Updated: 28 Mar, 2026 04:54 PM
Organza Saree में छा गईं Alia Bhatt,देसी ग्लैमर का दिखाया खूबसूरत अंदाज

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह Chennai में एक इवेंट में नजर आईं, जहां उनका ऑर्गेंजा साड़ी वाला लुक बेहद एलिगेंट और दिलकश लगा। उनकी ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

ऑर्गेंजा साड़ी में दिखा क्लास और एलिगेंस

आलिया ने इस इवेंट के लिए सॉफ्ट पेस्टल शेड की फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी पहनी, जिसमें उनका देसी लुक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ नजर आया। हल्के और सटल डिजाइन वाली इस साड़ी ने उनकी खूबसूरती को और निखार दिया। इस साड़ी का खास आकर्षण इसका पल्लू था, जिस पर बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी। वहीं साड़ी के बाकी हिस्से को सिंपल रखा गया, जिससे लुक ज्यादा ओवर न लगे और एलिगेंस बरकरार रहे।

PunjabKesari

सिल्क ब्लाउज ने बढ़ाया ग्लैमर

आलिया ने साड़ी के साथ मैचिंग सिल्क ब्लाउज कैरी किया, जिसकी डीप वी नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन ने उनके लुक में ग्लैमरस टच जोड़ दिया। ओपन पल्लू स्टाइल में साड़ी को ड्रेप करके उन्होंने अपने पूरे लुक को ग्रेसफुल बना दिया।

PunjabKesari

मिनिमल जूलरी ने किया कमाल

लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने मिनिमल जूलरी चुनी। चोकर नेकपीस और छोटे स्टड ईयररिंग्स ने उनके लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश बनाए रखा। “Less is More” का कॉन्सेप्ट इस लुक में साफ नजर आया।

PunjabKesari

नैचुरल मेकअप और सॉफ्ट हेयरस्टाइल

आलिया ने अपने सिग्नेचर स्टाइल को फॉलो करते हुए न्यूड पीची मेकअप रखा, जिससे उनकी नैचुरल ब्यूटी और निखरकर सामने आई। मिडिल पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेवी ओपन हेयर ने उनके पूरे लुक को परफेक्ट फिनिश दिया।

PunjabKesari

ऐसे पाएं आलिया जैसा लुक

अगर आप भी इस लुक से इंस्पिरेशन लेना चाहती हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें। सॉफ्ट पेस्टल शेड की ऑर्गेंजा साड़ी चुनें। हल्की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी या प्रिंट वाली साड़ी लें। जूलरी को मिनिमल रखें। मेकअप और हेयरस्टाइल को नैचुरल रखें और साड़ी की ड्रेपिंग पर खास ध्यान दें।

Related News