25 APRTHURSDAY2024 8:58:20 AM
Nari

लेबर पेन के 7 संकेत बताएंगे कि डिलीवरी का समय है नजदीक

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Jun, 2019 06:48 PM
लेबर पेन के 7 संकेत बताएंगे कि डिलीवरी का समय है नजदीक

पहली बार गर्भवती हुई महिला को अक्‍सर यही डर रहता है कि उन्‍हें कैसे पता चलेगा कि लेबर पेन शुरू हो गया है। महिलाओं का इस बारे में चिंता करना जायज भी है क्योंकि असली लेबर पेन के कुछ हफ्तों पहले ही नकली लेबर पेन होने लगता है। ऐसे में महिलाओं को समझ नहीं आता कि डिलीवरी की शुरुआत हो गई है या नहीं। चलिए आज हम आपको लेबर पेन के कुछ ऐसे लक्षण बताते हैं, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बच्चे के जन्म की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

लेबर पेन कब शुरू होता है?

वैसे तो हर महिला की डिलीवरी डेट अलग-अलग होती है लेकिन महिला को गर्भावस्था के 37वें हफ्ते से लेकर 40वें हफ्ते के बीच कभी भी लेबर पेन शुरू हो सकता है। अगर गर्भावस्था के 37वें सप्ताह से पहले प्रसव हो जाए तो उसे प्री-मैच्योर डिलीवरी या समय पूर्व प्रसव कहा जाता है। वहीं अगर गर्भावस्था के 40वें सप्ताह के बाद भी डिलीवरी ना हो तो डॉक्टर आर्टिफिशियल तरीके से डिलीवरी करवाते है, जिसे इंड्यूस लेबर (Induced labor) कहा जाता है।

PunjabKesari

लेबर पेन के संकेत
वैजाइना डिस्चार्ज में वृद्धि

प्रसव के पड़ाव पर महिलाओं का म्यूकस प्लग कम हो जाता है, जिसके कारण वैजाइना डिस्चार्ज में वृद्धि हो जाती है। कई बार तो डिस्चार्ज के साथ खून भी आने लगता है। ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए डिलीवरी का समय नजदीक आ गया है।

बेबी ड्राप

लेबर पेन के शुरु होने से कुछ हफ्ते पहले आपका बच्चा श्रोणि में उतरना शुरु कर देता है, जिसके कारण आपको लगता है कि बच्चा पेट से काफी नीचे आ गया है। ऐसा प्रसव पीड़ा शुरू होने से कुछ देर पहले ही होता है।

PunjabKesari

पीठ दर्द व पेल्विक पर दबाव पड़ना

जब प्रसव का समय आ जाता है तो बच्चा नीचे आ चुका होता है। इसके कारण पेडू के हिस्से में लगातार अत्यधिक दबाव महसूस होने लगता है। साथ ही पेडू के लिगामेंट में खिंचाव पड़ने के कारण पीछ में लगातार तेज दर्द भी होने लगता है।

वॉटर ब्रेकिंग

अगर आपको अपने नीचे कोई गर्म तरल पदार्थ बहता हुआ महसूस हो रहा हो तो यह एमनियोटिक थैली फटने का संकेत है। ऐसे में समझ जाए कि डिलीवरी का समय आ गया है और आपको तुरंत हॉस्पिटल जाना चाहिए।

बार-बार पेशाब आना

प्रसव के नजदीकी समय में पेड़ू पर दबाव पड़ता है, जिसके कारण आपको बार-बार पेशाब आता है। अगर आप हर 10 मिनट में बाथरूम जा रही हैं तो समझ लें कि आपका समय नजदीक है।

PunjabKesari

डाइलेशन

कुछ महिलाओं में समय से पहले ही डाइलेशन (फैलाव) हो जाता है, जिसकी जानकारी आपको प्रेग्नेंसी चेकअप के दौरान मिल जाती है। डाइलेशन के साथ गर्भाशय ग्रीवा का बढ़ना भी शुरू हो जाता है, जिसके बाद महिला की डिलीवरी की जाती है।

जी.आई प्रॉब्लम

अगर आपको बिना किसी कारण के घबराहट या दस्त हो रहे हैं तो यह प्रोस्टैगलैंडइन के लक्षण हो सकते हैं, जो लेबर के लिए प्रोत्साहित करता है। यह हार्मोंस पाचन क्रिया में बाधा उत्पन्न करने के लिए होता है, जो प्रसव पीड़ा होने के लक्षण होते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News