02 MAYTHURSDAY2024 8:15:53 PM
Nari

कश्मीर को भी टक्कर देती है भारत की ये 3 खूबसूरत जगहें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 May, 2021 08:14 PM
कश्मीर को भी टक्कर देती है भारत की ये 3 खूबसूरत जगहें

घूमने का नाम आते ही हर किसी की पहली पसंद कश्मीर होती है। मगर असल में, भारत में कश्मीर के अलावा भी बहुत-सी ऐसी जगहें है जो आसानी से किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। तो चलिए आज हम आपको भारत की 3 ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जो खूबसूरती के मामले मे कश्मीर को टक्कर देती है। 

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

स्पीति घाटी समुद्र तल से करीब 12,500 फीट ऊंचाई पर बनी हुई है। बेहद ठंडा इलाका होने से इसे 'ठंडी रेगिस्तान की घाटी' भी कहते हैं। इस सुंदर घाटी को देखने के लिए देश-विदेश से यात्री आते हैं। माना जाता है कि कहा जाता है स्पीति घाटी पर सालभर में करीब 250 दिन तक धूप आती है। सर्दियों में बर्फ से ढका रेगिस्तान व पहाड़ बेहद आकर्षित लगते हैं। ऐसे में इसे कश्मीर से कम नहीं माना जा सकता है। इसके अलावा इस घाटी की घुमावदार सड़कें और घाटियां एक अलग ही नजारा दर्शाता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

बेलम गुफाएं, आंध्र प्रदेश

एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए बेलम गुफाएं पर घूमना एकदम परफेक्ट रहेगा। इसमें लगभग 6 गुफाएं है और ये गुफाएं अधिक पुरानी व ऐतिहासिक है। साथ ही इनकी लंबाई करी 3 कि.मी. है। मगर गुफा में सिर्फ 2 कि.मी. तक ही जा सकते हैं। कहते हैं कि आगे का रास्ता बेहद खतरनाक है। गुफा की लंबाई ज्यादा होने के कार इसके अंदर कुछ भी बोलने पर आवाज गूंजती है। इसे बनाने में चुना पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में गुफाएं देखने में बेहद ही सुंदर व आकर्षित हैं। सथ ही इसे देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

लेटमाव्सियांग, मेघालय

लेटमाव्सियांग, मेघालय में बसा एक छोटा सा गांव है। यहां पर जाने से बेहद ही शांति व सुकून मिलता है। चारों तरफ, पहाड़ों व हरियाली से ढका यह गांव किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करता है। साथ ही यहां पर बहते झरनों को देखकर मन को सुकून मिलता है। छोटा-सा गांव होने के बावजूद भी यह कश्मीर से कम नहीं है। लेटमाव्सियांग के प्राकृतिक नजारों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari


 

Related News