26 APRFRIDAY2024 3:33:53 AM
Nari

वास्तु से जुड़े 15 नियम में छिपी आपके घर की सुख-शांति, कंगाली भी होगी दूर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Dec, 2020 04:31 PM
वास्तु से जुड़े 15 नियम में छिपी आपके घर की सुख-शांति, कंगाली भी होगी दूर

वास्तुदोष के कारण ना सिर्फ घर की सुख-शांति छिन जाती है बल्कि बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। यही नहीं, इसके कारण पैसों की किल्लत, डरावने सपनें, पति-पत्नी में झगड़े और खराब सेहत जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। अगर आप भी वास्तु में विश्वास रखते हैं तो कुछ छोटे-छोटे नियम बताएंगे, जिससे ना सिर्फ घर सुख-समृद्धि आएगी बल्कि तरक्की के रास्ते भी खुल जाएंगे।चाहे आप किसी बंगले में रहते हों या छोटे मकान में, ये वास्तु टिप्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

चलिए आपको बताते हैं वास्तु से जुड़े कुछ जरूरी नियम...

1. दिन की अच्छी शुरूआत चाहते हैं तो सुबह उठकर अपने हाथ की रेखाएं देखें या अपने इष्ट देव का ध्यान करें।

PunjabKesari

2. नया घर लेने से पहले भूमि पूजन और घर में प्रवेश से पहले ग्रहपूजन जरूर करवाना चाहिए। इस एक नियम से नेगेटिव एनर्जी व बुरी नजर आपके घर से दूर रहेगी।

3. कभी भी तिराहे या चौराहे, सुनसान जगह और ऐसी जगह पर घर ना बनाएं जहां गली या सड़क खत्म हो रही हो। माना जाता है इससे ऐसे जगहों पर नेगेटिव एनर्जी होती है।

4. घर बनवाते समय कभी भी पुरानी लकड़ी, ईंटें या शीशा या अन्य कबाड़ के सामान का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा घर की छत, बालकनी, सीढ़ी या किसी भी कोने में कभी भी कबाड़ इकट्ठा ना करके रखें।

5. ध्यान रखें घर का मेन गेट हमेशा उत्तर और पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। इसके अलावा मुख्य द्वार और सीढ़ियां भी कभी आमने सामने ना हो। घर के मुख्य द्वार पर अशोक, आम या गेंदे के फूलों से बना तोरण जरूर लगाएं। इससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।

PunjabKesari

6. सीढ़ियों का वास्तुदोष आर्थिक नुकसान, बीमारी और तमाम तरह की परेशानियां लाता है। वास्तु के अनुसार सीढ़ियां हमेशा क्लॉकवाइज और ऑड नंबर यानि विषम संख्या (1,3,5,7,9) में बनी होनी चाहिए।

7. घर के बीच की जगह ब्रह्म स्थान और उत्तर जोन भगवान 'कुबेर' की दिशा कहलाती है, जिसे वास्तु के अनुसार हमेशा खाली रखना चाहिए।

8. नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर के मेन गेट पर रोली से दाईं ओर 'शुभ' और बाईं ओर 'लाभ' लिखें। इसके अलावा आप 'ॐ' स्वास्ति कभी बना सकते हैं। इससे घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है और सब मंगल होता है।

9. बेड के सामने कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। साथ ही सुबह उठकर शीशा देखना भी अशुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नि के बीच झगड़े भी रहते हैं।

10. बच्चों को कमरे में डर लगता है या आपको अक्सर डरावने सपने आते हैं तो बेडरूम में मोर पंख रख लें। भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मोर पंख पजिटिव एनर्जी देता है और डर व डरावने सपने दूर करता है।

PunjabKesari

11. घर में मनी प्लांट, बैंबू या क्रासुला के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इससे पैसों की किल्लत नहीं होती और नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है।

12. पानी का बहना वास्तु के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता इसलिए खराब नल को आज ही ठीक करवा लें। इससे घर की बरकत और सुख-शांति चली जाती है।

13. घर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी जरूर रखें। यह सम्मोहन, खुशी और आकर्षण का प्रतीक है, जिससे नेगेटिव एनर्जी भी पॉजिटिव में बदल जाती है।

14. नहाने के बाद बाथरूम को कभी भी गंदा ना छोड़ें साथ में बेवजह पानी को बर्बाद ना करें। इससे राहु केतु के दोष बढ़ते हैं।

15. झाड़ू लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में इसे कभी भी पैर ना लगाएं। साथ ही झाड़ू हमेशा ऐसी जगह पर रखें, जहां से वो किसी को दिखाई ना दें।

PunjabKesari

Related News