14 FEBSATURDAY2026 6:08:59 PM
Nari

अगर रोजाना नहीं कर सकते ये काम तो घर पर ना रखें शिवलिंग, पहले जान लीजिए नियम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Feb, 2026 04:08 PM
अगर रोजाना नहीं कर सकते ये काम तो घर पर ना रखें शिवलिंग, पहले जान लीजिए नियम

नारी डेस्क: Maha Shivaratri के पावन अवसर पर कई लोग घर में शिवलिंग स्थापित करने का विचार करते हैं। यह अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन शास्त्रों में इसके कुछ नियम और सावधानियां भी बताई गई हैं।  श्रद्धा, स्वच्छता और नियमित पूजाये तीन बातें सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। अगर आप घर में शिवलिंग रखना चाहते हैं, तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें।

PunjabKesari
 किस प्रकार का शिवलिंग रखें?

घर के लिए छोटा शिवलिंग ही उपयुक्त माना जाता है (अंगूठे के आकार से बड़ा नहीं)। नर्मदा नदी का बना पारद या नर्मदेश्वर शिवलिंग शुभ माना जाता है। बहुत बड़ा शिवलिंग मंदिर के लिए अधिक उचित होता है। शिवलिंग को हमेशा घर के पूजा स्थान में रखें। इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में स्थापित करना शुभ होता है। शिवलिंग का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।


जलाभिषेक का नियम

शिवलिंग पर रोज जल अर्पित करना चाहिए। ध्यान रखें कि चढ़ाया गया जल इधर-उधर न फैले, इसके लिए नीचे जल निकासी की व्यवस्था रखें। पूजा में बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल अर्पित किए जा सकते हैं। ध्यान रखें किघर में टूटा या खंडित शिवलिंग न रखें। शिवलिंग को बेडरूम या रसोई में स्थापित न करें। पूजा में साफ-सफाई और नियमितता बहुत जरूरी है।

PunjabKesari

नियमित पूजा का महत्व

घर में शिवलिंग रखना केवल स्थापना तक सीमित नहीं है। इसकी नियमित पूजा, अभिषेक और श्रद्धा के साथ आराधना करना आवश्यक माना गया है। अगर नियमित पूजा संभव न हो, तो शिवलिंग स्थापित करने से पहले विचार जरूर करें। महाशिवरात्रि पर घर में शिवलिंग स्थापित करना अत्यंत शुभ हो सकता है, लेकिन शास्त्रों के नियमों का पालन करना जरूरी है।

Related News