18 APRTHURSDAY2024 8:42:26 AM
Nari

लहसुन के हैं अनेक फायदे ,त्वचा सम्बंधित हर बीमारी होगी दूर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Nov, 2018 01:37 PM
लहसुन के हैं अनेक फायदे ,त्वचा सम्बंधित हर बीमारी होगी दूर

लहसुन के औषधीय गुण : खाने में स्वाद बढ़ाने के अलावा लहसुन का इस्तेमाल हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए भी किया जाता है। मगर आज हम आपको लहसुन के सौंदर्य से जुड़े फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, लहसुन का सही इस्तेमाल आपको दाग-धब्बे, झुर्रियां, मुंहासे, एक्‍जिमा या हेयर फॉल जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। चलिए जानते हैं किस तरह लहसुन (Garlic) का इस्तेमाल आपकी ब्यूटी प्रॉब्लम को दूर करता है।

लहसुन के फायदे (Lahsun Ke Fayde)

लहसुन खाने के फायदे ब्‍लैकहेड या वाइटहेड

लहसुन पेस्ट को स्क्रब में मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे ब्‍लैकहेड या वाइटहेड साफ हो जाएंगे और चेहरे के पोर्स भी साफ हो जाएंगे।

PunjabKesari

रात को लहसुन खाने के फायदे पिंपल्‍स का इलाज

अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल्स है तो लहसुन में विनेगर मिलाकर लगाएं। इसके अलावा रोज लहसुन की 1 कली ठंडे पानी के साथ खाने से भी ब्यूटी प्रॉब्लम्स दूर हो जाती है।

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे झुर्रियों से छुटकारा

रोजाना सुबह खाली पेट 1 कली लहुसन को शहद और नींबू के साथ खाएं। इससे आपकी त्वचा डिटॉक्ट होगी और झुर्रियों जैसी एंटी-एंजिंग समस्याएं आपसे दूर रहेगी। इसके अलावा आप कच्‍चे लहसुन को त्रिफला के पानी के साथ भी खा सकते हैं।

लहसुन के लाभ ब्यूटी प्रॉब्लम का उपाय 

3 कलियां लहसुन को पीसकर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसे 20 मिनट तक चेहरे पर अप्लाई करें और फिर पानी से साफ कर लें। इससे आपकी पिंपल्स, दाग-धब्बे और एक्ने जैसी ब्यूटी प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

गार्लिक के फायदे स्‍ट्रेच मार्क से निजात

अगर आप भी स्ट्रेच मार्क से परेशान है तो लहसुन के तेल को गुनगुना करके मसाज करें। रोजाना इसे यूज करने से स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।

लहसुन के फायदे इन हिंदी बालों का झड़ना

हेयर फॉल रोकने के लिए लहसुन एक प्राकृतिक उपाय है। लहसुन पेस्ट में नारियल तेल मिलाकर स्कैलप पर लगाएं। फिर 3 से 4 घंटे तक इस मिश्रण को बालों पर लगा रहने दें। फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। लगातार 1 महीने तक इस पेस्ट का इस्तेमाल बालों का झड़ना बंद कर देगा।

शहद और लहसुन के फायदे

लहसुन की कुछ कलियों को क्रश करें और उसमें 1 बड़ा चम्मच शहद डालें। फिर इस मिक्चर से स्कैल्प पर मसाज करें और 15 मिनट बाद धो दें। हफ्ते में 2 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल डैंड्रफ की समस्या को दूर कर देगा।

PunjabKesari

एक कली का लहसुन गंजेपन का इलाज

गंजापन दूर करने के लिए4 टीस्पून लहसुन का रस और पानी मिला लें। दिन में दो बार इसे सिर पर लगाएं। रोजाना इसे लगाने से 4-5 महीने में ही गंजेपन की समस्या दूर हो जाएगी।

गार्लिक इन हिंदी फोड़े-फुंसियों का इलाज

फोड़े-फुंसियों के इलाज करने के लिए लहसुन एक नेचुरल मेडिसिन है। 1/4 कप गर्म पानी में 1/4 चम्मच लहसुन का रस मिलाकर रोजाना दिन में तीन बार पीएं। इससे फोड़े-फुंसी जल्दी ठीक हो जाएंगे।

लहसुन के गुण डेड स्किन को निकालना 

चेहरे की डेड स्किन निकालने के लिए लहसुन बहुत फायदेमंद है। 4 लहसुन को पीसकर उसमें दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे डेड स्किन निकल जाएगी।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News