28 APRSUNDAY2024 12:01:43 AM
Life Style

अनोखी प्रथा! लिव-इन में रहते हैं यहां के यूथ, पंसद न आने पर बदल देते है पार्टनर

  • Updated: 20 Nov, 2017 03:25 PM
अनोखी प्रथा! लिव-इन में रहते हैं यहां के यूथ, पंसद न आने पर बदल देते है पार्टनर

लिव इन रिलेशनशिप , वैसे तो यह आज आम बात बन चुकी है। अगर बात करें तो आज भी कही न कहीं लिव इन रिलेशन को गलत समझा जाता है लेकिन हम बात कर रहें है छत्तीसगढ़ की जनजाति के बारे में जहां शादी तय हो जाने के बाद लड़की अपने होने वाले पति के घर जाकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगती है। कई बार तो ऐसे मामले भी आते है कि लड़की शादी से पहले ही प्रैग्नेंट हो जाती है। 

PunjabKesari
बताया जाता है कि इस जनजाति के लोग केवल एक नारियल फोड़कर लड़का-लड़की की शादी जोड़ देते है और रिश्ता जुड़ जाने के बाद लड़की, लड़के के घर जाकर रहती है। ऐसा करीब एक साल तक चलता है। 

PunjabKesari
इस बीच अगर लड़का-लड़की दोनों में से किसी को रिश्ता पंसद नहीं आता है तो वह शादी से इंकार कर सकते है। अगर कोई लड़की इस बीच प्रैग्नेंट हो जाती है तो लड़के वाले उसका सारा खर्चा उठाते है। 

Related News