05 MAYSUNDAY2024 2:15:53 AM
Nari

गुरु की चाल बदलने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बढ़ सकती है आमदनी !

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Apr, 2024 03:38 PM
गुरु की चाल बदलने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बढ़ सकती है आमदनी !

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक समय बाद अपनी राशि बदलते हैं। राशि बदलने के कारण सारी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। कुछ राशियों पर ग्रहों की चाल बदलने का पॉजिटिव असर होता है तो कुछ पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है। साल 2024 में अब चार महीनों के बाद देवगुरु बृहस्पति अब 1 मई को अपनी राशि बदलने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आखिरी बार 31 दिसंबर 2023 को गुरु का गोचर हुआ था। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरु ग्रह के मेष राशि से वृषभ में जाने के कारण कुछ राशियों को बहुत फायदा होने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन्हें फायदे होने वाला है। 

वृश्चिक

इस राशि के जातकों को गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। आप भूमि, वाहन या फिर घर खरीद सकते हैं। अगर बहुत साल से आपकी नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा तो वो हो सकता है। सैलरी बढ़ सकती है रुका हुआ व्यापार आपके चल पड़ेगा और रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है।  

PunjabKesari

मकर 

इस राशि के जातकों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर आप सिंगल है तो आपकी शादी तय हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनेगी। व्यापार में आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरी कारोबार में तरक्की मिलेगी लेकिन इस दौरान कोई भी फैसला ध्यान से लें और कोई भी जल्दबाजी न करें। 

मेष  

गुरु के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को भी फायदा होने वाला है। आपके लिए धन आगमन के रास्ते खुल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाएं आपको मिल सकती हैं। अगर आपका कोई लंबे समय से कार्य रुका है तो वो पूरा होगा। धन की तंगी दूर होगी और स्वास्थ्य अच्छा होगा।

PunjabKesari

तुला 

मानसिक तनाव से आपको मुक्ति मिलेगी। नए प्रोजेक्ट्स पर आपको काम करने का मौका मिल सकता है।यात्रा के योग आपके बन रहे हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा आपकी बढ़ेगी। शत्रुओं पर जीत मिलेगी और रिश्तों में किसी भी तरह का मनमुटाव भी आपका दूर होगा।  

कन्या 

इस राशि पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा बनेगी। करियर में उन्नति के आपको कई अवसर मिलेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कार्य में आपको कई सारी सफलताएं मिलेगी। जीवन में आप जो भी चाहते हैं वो मिलेगा। सुख-सुविधाएं के साथ आपका आगे का जीवन अच्छा हो सकता है। 

PunjabKesari

Related News