हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक गणेश चतुर्थी आज से शुरू है जिसकी धूम महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में दिखाई देती है। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सितारें पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना अपने घर में बड़ी धूमधाम से करते है। हर बार की तरह शिल्पा शेट्टी ने इस बार भी गणपति बप्पा की स्थापना अपने घर कीं। मगर खास बात है कि इस बार शिल्पा इको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति खरीदने पहुंची जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं।
इसका फायदा भी है क्योंकि इससे पर्यावरण सुरक्षित रहता है। ना सिर्फ शिल्पा बल्कि एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी इको-फ्रेंडली गणपति बप्पा अपने घर लेकर आईं जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
आप भी शिल्पा-दिया से प्रेरणा ले सकते हैं और गणेश चतुर्थी पर पर्यावरण का थोड़ा ख्याल रखकर अपने घर में इको-फ्रेंडली गणेशा की मूर्ति कीस्थापना कर सकते है। आपको मार्कीट में इस तरह की मूर्तियों के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। आप पीओपी की जगह मिट्टी, पौधे के बीज, पेपर या फिर गोबर से बनी मूर्ति खरीद सकते हैं जोकि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी सहायक साबित होगी। चलिए देखते है बाकी सितारों ने कैसे अपने घर गणेश जी की स्थापना की।
विवेक ओबेरॉय ने यूं किया गणपति बप्पा का स्वागत।
सुनिल शेट्टी ने पंडाल में किए गणेश जी के दर्शन।
संजय दत्त के बेटे ने यूं की गणपति जी की स्थापना।
घर में गणेश जी का स्वागत करते संजय दत्त के बेटे।