29 APRMONDAY2024 11:41:34 PM
Nari

शनिवार को पार्टी मोड में दिखा बॉलीवुड, Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में झूमते दिखे स्टार्स

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 14 Apr, 2024 04:32 PM
शनिवार को पार्टी मोड में दिखा बॉलीवुड, Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में झूमते दिखे स्टार्स

शनिवार के दिन पूरा बॉलीवुड पार्टी के मूड में था। इसकी वजह थे पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, जिनके धामकेदार कॉन्सर्ट ने पूरी मायानगरी में आग लगा दी। दिलजीत के म्यूजिक के फैंस कितने हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की एक से बढ़कर एक बॉलीवुड स्टार्स यहां पहुंचे थे। तापसी,  वरुण धवन, मनीष पॉल, विक्की कौशल, कृति सेनन, करण कुंद्रा, अंगद बेदी जैसी सेलेब्स दिलजीत के गानों में थिरकते नजर आए। इसके अलावा  मुनव्वर फारुकी और अवनीत कौर भी कॉन्सर्ट एंजॉय करते दिखे।


अपनी गुपचुप शादी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली तापसी पन्नू व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आई। हालांकि वो अकेली थी।

PunjabKesari


इसके अलावा मनीष पॉल ने एक वीडियो शेयर की जिसमें उनके साथ वरुण धवन, कृति सेनन और अंगद बेदी खुलकर डांस करते दिखे। इस दौरान कृति ने ब्लैक शर्ट और शॉर्ट्स पहने थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


एक वीडियो शेयर कर मनीषा ने दिलजीत की तारीफ में लिखा कि- 'पाजी आग लगा दी'। इसके बाद मनीष कृति सेनन, वरुण धवन के साथ भी डांस करते नजर आए। इतना ही नहीं अगंद बेदी के साथ मिलकर तो मनीष ने खूब भंगड़ा किया।

 

क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर के बेटी सारा तेंदुलकर सिंपल लुक में नजर आई
PunjabKesari


वहीं अवनीत और मुनव्वर फारुकी समते कई सोशल मीडिया स्टार्स भी कॉन्सर्ट एंजॉय करते दिखे। अवनीत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई वीडियोज भी शेयर किए हैं। 

PunjabKesari

 एक्टर विजय वर्मा गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ पहुंचे। लुक की बात करें तो तमन्ना रेड ड्रेस में सुंदर लगीं जिसके साथ उन्होंने एक डेनिम जैकेट कैरी कर रखी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस दौरान तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी खुब रोमांटिक होते दिखे। एक्ट्रेस ने पिंक कलर के आउटफिट पहनी थी और वो एक्टर के कंधे पर चढ़कर झुमती नजर आईं।

 

PunjabKesari

Related News