27 APRSATURDAY2024 11:16:41 AM
Life Style

प्राचीन समय में इन अनोखे कामों के लिए होता था प्याज का इस्तेमाल

  • Updated: 29 Jul, 2017 12:06 PM
प्राचीन समय में इन अनोखे कामों के लिए होता था प्याज का इस्तेमाल

हर घर में मौजूद प्याज का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि सदियों से किया जा रहा है। कांस्य युग के 5000 वर्ष पूर्व कुछ इलाकों की खुदाई करने पर प्याज के अवशेण आज भी मिले है। पुराने समय में प्याज को अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ कई और काम के लिए इस्तेंमाल किया जाता था। प्राचीन सभ्यताओं के लोग और मध्ययुगीन यूरोप के लोग प्याज के कई ऐसे इस्तेमाल करते है, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएगे। 

 

- मिस्र के लोग 3000 साल पहले प्याज की खेली किया करत थे लेकिन इसी के साथ वह प्याज की पूजा भी किया करते थे। दरसअसल, प्याज  गोल आकृति और इसे काटने पर दिखने वाले रिंग के चलते लोग इसे एटरनल लाइफ का प्रतीक मानते थे। 

 

- प्राचीन यूनान के लोग का मानना था कि प्याज ब्लड के बैलेंस को ठीकर करता है। इसलिए एथलीट के खिलाड़ी ढेर सारा प्याजा अपनी डाइट में शामिल किया करते थे। यहां तक की रोमन ग्लेडिएटर्स अपनी त्वचा पर प्याज मला करते थे ताकि अनके मसल्स मजबूत बन सकें। 

 

- इसी प्रकार 16वीं सदी में डॉक्टर्स बांझपन का इलाज प्याज बताया करते थे और जिन महिलाओं को बच्चा नहीं होता था उन्हें रोजाना प्याज का सेवन करने के लिए कहा करते थे। आज भी कुछ लोग इस तरीके को अपनाते है लेकिन इसको इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर्स की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। 

 

- अगर मध्ययुग की बात करें तो टूरोप में प्याज का इस्तेमाल किराया चुकाने के लिए किया जाता था। इतना ही नहीं, किसी को भेंट देने के लिए प्याज ही काम में लाया जाता था। 

- बताया जाता है कि मिस्र के राजा रामसेस चतुर्थ की ममी के आई सॉकेट्स में प्याज के अश मिले है जिनसे साबित होता है कि प्राचीन मिस्र के लोग अंतिम संस्कार के दौरान भी प्याज का इस्तेमाल किया करते थे। 

Related News