20 DECSATURDAY2025 12:04:54 AM
Life Style

गूगल पर सुसाइड करने का अच्छा तरीका ढूंढ रहा था युवक, पुलिस ने घर पहुंचकर सिखाया सबक

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Sep, 2023 05:56 PM
गूगल पर सुसाइड करने का अच्छा तरीका ढूंढ रहा था युवक, पुलिस ने घर पहुंचकर सिखाया सबक

मुंबई में रहने वाला 28 वर्षीय एक व्यक्ति गूगल पर ‘आत्महत्या करने का सबसे अच्छा तरीका' खोज रहा था जिस पर इंटरपोल के अलर्ट करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसका पता लगाया और उसे खुदकुशी करने से रोका। अगर पुलिस समय रहती ना पहुंची तो बड़ा हादसा हो सकता था। इंटरपोल एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है।

PunjabKesari
 एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले इस व्यक्ति को मंगलवार को उपनगरीय मालवणी से बचाया गया, जब पुलिस ने इंटरपोल द्वारा साझा किए गए उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया। पुलिस अधिकारी ने कहा- “मंगलवार दोपहर इंटरपोल द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-11 द्वारा बचाव अभियान चलाया गया।” उपीड़ित, मलाड पश्चिम के मालवणी में रहता है और मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। 

PunjabKesari

जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि वह दबाव में था क्योंकि वह दो साल पहले एक आपराधिक मामले में अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई की जेल से उसकी रिहाई नहीं करा पा रहा था  उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति पश्चिमी उपनगर मालवणी में रहने से पहले अपने रिश्तेदारों के साथ मीरा रोड इलाके (पड़ोसी ठाणे जिले में) में रहता था। अधिकारी ने कहा- “वह पिछले छह माह से बेरोजगार है। वह अपनी मां को जेल से नहीं छुड़ा पाने की वजह से अवसाद में था। जैसे ही उसके मन में जीवन समाप्त करने का विचार आया, उसने आत्महत्या करने के तरीके ऑनलाइन तलाशने शुरू कर दिए।” 

PunjabKesari
उसने कई बार गूगल पर ‘सुसाइड बेस्ट वे' सर्च किया, जिस पर इंटरपोल अधिकारियों का ध्यान गया, जिन्होंने उसके मोबाइल फोन नंबर के साथ मुंबई पुलिस को इसके बारे में एक ईमेल भेजा।  उस जानकारी के आधार पर अपराध शाखा को पता चला कि मोबाइल फोन का उपयोगकर्ता मालवणी में था। इसके तुरंत बाद पुलिस वहां पहुंची। फिर पीड़ित को हिरासत में ले लिया गया और उसकी काउंसलिंग की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा- पेशेवर परामर्शदाताओं द्वारा सलाह दिए जाने के बाद उसे शहर में अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए कहा गया है।

Related News