01 MAYWEDNESDAY2024 9:23:43 PM
Life Style

रणबीर की पार्टी में गर्लफ्रेंड आलिया और एक्स दीपिका दिखी एक साथ- Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 27 Sep, 2018 01:44 PM
रणबीर की पार्टी में गर्लफ्रेंड आलिया और एक्स दीपिका दिखी एक साथ- Nari

फिल्म निर्देशक करण जौहर द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक तस्वीर खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। इसमें आलिया भट्ट, आमिर खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स एक साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The biggest BLOCKBUSTER ever!!!!!❤️😘😘😘😘

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Sep 26, 2018 at 1:35pm PDT

 


दरअसल, हाल ही में रणबीर ने अपने घर में एक हाउस पार्टी रखी थी जिसमें कई सेलीब्रिटीज आए थे। उसी दौरान सभी ने मिलकर एक फोटो क्लिक करवाई। इसमें बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने बड़े प्यार से सबको अपने गले लगया गया है और बाकी सारे उनके साथ बैठे हैं। मगर इस तस्वीर में सभी की नजरें रणवीर सिंह, दीपिका और रणबीर कपूर पर आकर रूक सी जाती हैं। ये तो सभी जानते हैं कि इन दिनों रणवीर सिंह-दीपिका के प्यार में पागल हैं तो रणवीर कपूर आलिया की आदाओं पर मर मिटे हैं। एक साथ होने के बावजूद भी इन स्टार्स में बिल्कुल भी झिझक देखने को नहीं मिली। 

PunjabKesari

इसके अलावा आमिर खान न्यू लुक  में दिखाई दिए। लंबे बालों में उनको पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। उनका यह नया लुक किसी फिल्म के लिए हो सकता है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News