29 APRMONDAY2024 2:55:54 PM
Life Style

दीवाली पर दोस्तों-रिश्तेदारों को तोहफे में न दें ये चीजें, होगा नुकसान

  • Updated: 03 Oct, 2017 04:20 PM
दीवाली पर दोस्तों-रिश्तेदारों को तोहफे में न दें ये चीजें, होगा नुकसान

दीवाली का त्यौहार आने ही वाला है और इस दिन को लेकर सभी लोगों के मन में बहुत ही उत्सुकता होती है। दीवाली से कई दिन पहले ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई करने लगते हैं और दीवाली का त्यौहार खूब धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन घर को खूब सजाया जाता है और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोग दीवाली के दिन अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को तोहफे देते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हैं लेकिन दीवाली के दिन किसी को भी तोहफे में ऐसी चीजें नहीं देनी चाहिएं जिससे लक्ष्मी माता नाराज हो जाएं और आपके घर में पैसों की कमी हो जाए। आइए जानिए दीवाली पर किन चीजों को तोहफे में नहीं देना चाहिए।

1. दीवाली के दिन लोग अपने घर में गणेश जी और माता लक्ष्मी की मूर्तियां लाते हैं लेकिन अगर ये मूर्तियां दीवाली पर किसी को तोहफे में दी जाएं तो यह अशुभ होता है।
2. इस दिन सोना, चांदी, तांबा, कांसा और पित्तल धातु की कोई भी चीज किसी को तोहफे में नहीं देनी चाहिए। इससे घर में पैसों की तंगी होने लगती है।
3. अगर किसी को तोहफा देना ही है तो स्टील या लोहे की बनी धातु का दें लेकिन इन धातु की चीजों को दीवाली पर घर न लाएं।
4. दीवाली पर किसी को भी तोहफे में रेशमी कपड़े न दें। इससे लक्ष्मी माता नाराज हो जाती है और घर में पैसों की तंगी हो जाती है। इसके अलावा दीवाली पर खुद के लिए रेशमी कपड़े खरीदना शुभ माना जाता है।
5. काले रंग की किसी भी चीज को दीवाली पर घर में न लाएं और न ही ऐसी कोई चीज किसी को गिफ्ट में दें।

Related News