19 APRFRIDAY2024 9:56:32 PM
Nari

गाय का दूध है सोना, इसके लाजवाब फायदे शायद आप नहीं जानते

  • Updated: 24 May, 2017 09:24 AM
गाय का दूध है सोना, इसके लाजवाब फायदे शायद आप नहीं जानते

गाय के दूध के फायदे : गाय को हिंदू धर्म में मां का दर्जा दिया गया है। इसलिए इसका दूध भी सेहत के लिए अमृत तुल्य है। गाय का दूध पीने से शरीर हमेशा स्वस्थ और ताकतवर रहता है। इससे शरीर में किसी भी तत्व की कमी नहीं होती और इस दूध के लगातार सेवन से कैंसर,HIV,दिल संबंधी बीमारियां,उच्च रक्तचाप,माइग्रेन जैसी भयंकर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आइए, इससे होने वाले ओर भी चमत्कारिक फायदों के बारे में जानते हैं।


1. गाय का दूध सोना
गाय की रीढ़ की हड्डी में सूर्यकेतु नाड़ी होती हैं। सूर्य की किरणें जब गाय के शरीर को छूती हैं, तब सूर्यकेतु नाड़ी सूर्य की किरणों से सोना बनाती हैं। इसी कारण गाय के दूध और मक्खन में पीलापन होता हैं, गाय के दूध में विषनाशक तत्व होते हैं। गाय का दूध पीने से शुद्ध सोना शरीर में जाता हैं।  खतरनाक बीमारियों को दूर रखता है गाय का दूध


2. हड्डियों को मजबूत बनाएं

PunjabKesari
दूध में सबसे पौष्टिक तत्व हैं कैल्शियम और विटामिन डी। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतो को मजबूत बनाता हैं और विटामिन डी कैल्शियम को सोखने में मदद करता हैं। 


3. होठों का कालापन
एक चम्मच कच्चे दूध में केसर मिलाकर होंठों पर मालिश करें तो उससे होठों का कालापन भी दूर होता है।


4. आंखों की समस्या

PunjabKesari
आंखों में दर्द, जलन या तिनका गिर गया हो तो आप गाय के दूध में रुई भिगोकर अपनी आंखों पर रखें या आप दूध की 3 बूंदे आंखों में भी डाल सकते हैं। गाय के दूध में पाया जाने वाला पीला पदार्थ कैरोटीन होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।


5. बच्चों को दस्त लगने पर
गर्म दूध में चुटकी भर दालचीनी का प्रयोग करने से बच्चों को दस्त से राहत मिलती है। बड़ों को दस्त होने पर इसकी मात्रा दुगुनी कर दें।


6. दिमागी विकास
बच्चों के दिमागी विकास के लिए यह दूध लाभदायक माना जाता है।


7. स्किन ग्लो

PunjabKesari
गाय के कच्चे दूध से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा गोरी और चमकदार होती है। 


8. यूरिन इंफैक्शन
मूत्राशय से संबंधित रोगों में गाय के दूध में गुड़ मिलाकर पीने से काफी फायदा मिलता है।


9. गैस और अपच से राहत
दूध मीठा होने की वजह से पित्त और गैस की समस्या को भी दूर करता है। यह आसानी से पच भी जाता है।


10. दिल के लिए फायदेमंद

PunjabKesari
 दूध में विटामिन बी 2 और विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए सारे तत्व पाए जाते हैं।

 

 

Related News