26 APRFRIDAY2024 5:09:16 PM
Nari

साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का टाइटल

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 09 Dec, 2019 10:55 AM
साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का टाइटल

जब हौंसले बुंलद होते है और खुद पर यकीन होता है तो व्यक्ति मुश्किलों के बाद भी हर मुकाम को हासिल कर सकता है। मिस यूनिवर्स का टाइटल हासिल करना हर किसी का सपना होता है लेकिन इसे पाना इतना भी आसान नहीं होता है। अपने इसी सपने को पूरा करते हुए साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने दुनियाभर की 90 सुंदरियों को हराकर इस साल 2019 मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। 68 वां मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता अमेरिका के अटलांटा में रविवार को आयोजित किया गया। 

 

PunjabKesari,Nari

प्रतियोगिता की शुरुआत में प्रतियोगिताओं ने अपने देेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पारंपरिक पहनावे में वॉक किया। वहीं भारत की वर्तिका सिंह ने देसी अवतार में सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड में जोजिबिनी टूंजी को टक्कर देते हुए 20 सुंदरियां पहुंची। जिसमें वर्तिका सिंह भी शामिल थी। 2018 की मिस यूनिवर्स कैटोरिना ग्रे ने विनर और रनरअप के नामों की घोषणा की। प्रतियोगिता में मेक्सिको की सोफिया अरागोन तीसरे, पुएर्टो रीको की मैडिसन एंडरसन दूसरे स्थान पर रही। 

 

 

 

PunjabKesari,nari

टॉप 10 में जगह नहीं बना पाई वर्तिका 

भारत की वर्तिका सिंह प्रतियोगिता के टॉप 20 में तो शामिल हुई लेकिन टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई और प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इस राउंड में  कोलंबिया, फ्रांस, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, पेरू, पुएर्टो रीको, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स की सुंदिरयों ने अपनी जगह बनाई। 

 

PunjabKesari,nari

लैंगिग भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाती रही है जोजिबिनी

जोजिबिनी ने केप पेनिनसुला युनिवर्सिटी ऑफ टेक्‍नोलॉजी के साथ इमेज मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशंस में भी ग्रेजुएशन किया। मिस यूनिवर्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक- जोजिबिनी टोस्लो से हैं और वह लैंगिग भेदभाव से जुड़ी हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं।जोजिबिनी ने हमेशा प्राकृतिक सौंदर्य की वकालत की है और महिलाओं को खुद से प्यार करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News