23 APRTUESDAY2024 8:57:24 PM
Life Style

Chandra Grahan 2021: कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कहां देगा दिखाई

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Nov, 2021 12:10 PM
Chandra Grahan 2021: कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कहां देगा दिखाई

साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर दिन शुक्रवार को लगने जा रहा है। जानकारों की मानें तो 580 साल बाद इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले 18 फरवरी, 1440 में इतना लंबा चंद्रग्रहण पड़ा था। चलिए आपको बताते हैं कि भारत में यह चंद्रगहण कब और कहां-कहां देखने को मिलेगा।

कहां दिखाई देगा ये चंद्र ग्रहण?

बता दें कि यह ग्रहण भारत के सभी हिस्सों में दिखाई नहीं देगा बल्कि सिर्फ पूर्वोत्तर इलाकों में नजर आएगा। यह ग्रहण अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों के अलावा उत्तर-दक्षिण अमेरिका, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में नजर आएगा।

PunjabKesari

चंद्र ग्रहण का समय

इसकी शुरूआत भारतीय समय अनुसार सुबह 11ः34 मिनट से होगी और शाम 5:33 मिनट पर ग्रहण खत्म होगा। खण्डग्रास ग्रहण की कुल अवधि 03ः26 मिनट की होगी जबकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण 05ः59 मिनट का होगा। भारत में आंशिक नहीं बल्कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण ही दिखाई देगा। इसे नग्न आंखों से नहीं बल्कि किसी उपकरण से ही देखें।

किस राशि और नक्षत्र में लग रहा है ग्रहण?

पंचांग अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ समाचार लाएगा जबकि वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मेष राशि को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस राशि के लोग किसी भी चीज में निवेश करने से बचें।

PunjabKesari

इस चंद्र ग्रहण का क्यों नहीं लगेगा सूतक?

ज्योतिष अनुसार, उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होता। सिर्फ उन्हीं ग्रहण का सूतक काल मान्य होता है, जिन्हें खुली आंखों से देखा जा सके।

क्या होता है उपछाया ग्रहण?

चंद्रग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है, जो चंद्रमा के पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आने पर होती है। ग्रहण से पहले चंद्रमा धरती की उपच्छाया में प्रवेश करता है और फिर धरती की वास्तविक छाया में। इसे वास्तिवक चंद्र ग्रहण कहा जाता है। मगर, जब चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में जाए बिना ही बाहर आ जाता है, उसे उपच्छाया ग्रहण कहा जाता है।

कब लगता है आंशिक चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2021)?

NASA के अनुसार, जब पृथ्वी की हल्‍की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तब आंशिक चंद्रग्रहण लगता है। ये छाया कुछ घंटे तक बनी रहती है। साल का आखिरी ग्रहण भारत में दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा का 97% हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका होगा। चंद्रग्रहण की अवधि लगभग 21693 सेकंड(6 घंटे 2 मिनट) की होती है।

Related News