18 APRTHURSDAY2024 8:46:32 AM
Nari

चेहरे से पिंपल और दाग-धब्बे नहीं हट रहे तो करे ये काम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 May, 2018 02:51 PM
चेहरे से पिंपल और दाग-धब्बे नहीं हट रहे तो करे ये काम

एक छोटा सा पिंपल चेहरे की खूबसूरती को खराब करने का काम करता है। लड़का हो या लड़की दोनों ही चेहरे पर पिंपल्स को देखकर परेशान हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए वह कई तरह के कैमिकल युक्त क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं। मगर उससे भी कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खो को अपनाकर 1 ही रात में पिंपल्स को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको पिंपल्स होने के कारण और इससे बचाव के घरेलू नुस्खे बताएंगे। 

पिंपल्स के कारण (Causes of Pimples)

 हार्मोन में गड़बड़ी 
युवावस्था, मासिक धर्म चक्र, गर्भावस्था के दौरान होने वाले हार्मोन परिवर्तन या गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन शुरू करने या बंद करने से भी चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। पिंपल्स के कारण चेहरे पर गहरा और बड़ा स्पॉट बन जाता है। जो देखने में गंदा लगता है।  

 जैनिटेक कारण
यदि आपके माता-पिता को मुंहासों की समस्या थी तो आपको भी पिंपल की प्रॉब्लम हो सकती है।

 गंदी त्वचा
गंदगी के कारण भी मुंहासे निकलने लगते हैं। चेहरे की ठीक से केयर ना करने या गंदे तकिए को चेहरे पर लगाने से भी पिंपल्स हो सकते हैं।। 

 ज्यादा तनाव लेना
जरूरत से ज्यादा तनाव लेने के कारण भी चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। अगर आपके चेहरे पर पहले से ही पिंपल्स निकल रहे हैं तो उसके बारे में ज्यादा ना सोचे। 

  ऑयली स्किन 
जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है। उनके चेहरे पर भी बार-बार पिंपल्स निकल आते हैं। जब चेहरे पर किसी एक जगह पर ऑयल इकट्ठा हो जाता है तो उस जगह पर गंदगी जमा हो जाती है। गंदगी की वजह से पिंपल्स होने लगते हैं। 

पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय (home remedies for pimples )

पिंपल्स और उनके दागों को मिटाने के लिए पपीता बहुत हैल्पफुल है। ताजा पपीता लें और उसको मैश कर लें। अब इस पैक को 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 

 पुदीना पेस्ट
पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। पुदीने का मास्क बनाने के लिए उसको बारीक पीस लें। फिर रात को चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो चेहरा सादे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसको लगाने से चेहरा पर कोई भी पिंपल नहीं होगा।

 बेकिंग सोडा
जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उनको बेकिंग सोडा नहीं लगाना चाहिए। नार्मल स्किन वाले लोग 1 चम्मच बेकिंग सोडा और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। 15 मिनट तक पेस्ट लगाने के बाद चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक एेसा करने से पिंपल्स दूर हो जाएंगे।

 टूथपेस्ट
सफेद टूथपेस्ट को करीब 1 घंटे तक पिंपल्स पर लगाकर छोड़ दें। ध्यान रखें कि टूथपेस्ट जैलयुक्त न हो। इसको रात के समय करें। इससे पिंपल्स और उसकी सूजन गायब हो जाएगी। 

टमाटर 
टमाटर में लाइसोपीन नामक एंटीआक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को सुरक्षित रखता है। यह चेहरे से ब्लैकहेड्स और कालेपन को दूर करता है। ताजे टमाटर के जूस को चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें। 

 टी ट्री ऑयल
इंफैक्शन और बैक्टीरिया को त्वचा से दूर रखने के लिए टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें। यह टी ट्री ऑयल स्ट्रांग होता है, इसे सीधा ही चेहरे पर नहीं लगाया जा सकता। आप एलोवेरा जेल और शहद में 1-2 बूंद टी ट्री ऑयल की डाल कर मुंहासों पर लगाएं। 

 लहसुन
लहसुन की दो कलियां को एक लौंग के साथ  पीस लें। इस पेस्ट को कुछ समय के लिए चेहरे पर लगाएं। लगातार इसको लगाने से कुछ ही दिनों में पिंपल्स की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी। 

शहद
मुंहासों को दूर करने के लिए शहद बहुत ही कारगर है। शहद को 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगाने के बाद इसको पानी से धो लें। लगातार एेसा करने से कुछ ही दिनों में चेहरा साफ हो जाएगा। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News