01 MAYWEDNESDAY2024 9:21:16 PM
Nari

Women Care: शादी के बाद क्यों मोटी हो जाती है महिलाएं, जानें 7 बड़े कारण

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 May, 2019 12:44 PM
Women Care: शादी के बाद क्यों मोटी हो जाती है महिलाएं, जानें 7 बड़े कारण

शादी के बाद लड़कियां अक्सर अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित रहती है। शोध के मुताबिक, शादी के कुछ साल के अंदर-अंदर 80% लड़कियों का वजन बढ़ जाता है, जिसका सबसे बड़ा कारण है लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव। वहीं शादी के बाद महिलाओं के कुछ खास अंगों का आकार बढ़ने से उनका वजन बढ़ने लगता है, इनमें ब्रेस्ट, हिप्स, टमी और पैर शामिल हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका कारण क्या है? चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर शादी के बाद क्यों मोटी हो जाती हैं लड़कियां।

 

फिटनेस को लेकर हो जाती है लापरवाही

शादी से बाद लड़की की रुटीन बिल्कुल बदल जाती है। अब नए घर के अनुसार सोना-उठना पड़ता है इसलिए अपनी रुटीन को सैट करने के चक्कर में कई लड़किया व्यायाम आदि का समय नहीं निकाल पाती। यही कारण है कि उनका वजन बहुत जल्दी बढ़ने लग जाता है। 

बाहर का खानपान

शादी के बाद जहां लड़कियों को ससुराल के हिसाब से खाना-पीना पड़ता है वहीं रिश्तेदारों के यहां दावत का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। वहीं कई बार पार्टनर के साथ भी बाहर जाना पड़ता है। नतीजन शरीर में इसका असर दिखना शुरु हो जाता है जिससे वजन बढ़ना शुरु हो जाता है।

PunjabKesari

हॉर्मोनल बदलाव

शादी के बाद सिर्फ लाइफस्टाइल ही नहीं महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोंनल चेंजेस भी होते हैं जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। वहीं जो लड़किया गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती है उनमें वजन बढ़ने के चांसेस ज्यादा देखने को मिलते हैं। 

तनाव 

शादी के बाद आए बदलावों को हैंडल करना इतना आसान नहीं होता। एकदम से जिम्मेदारियों का बोझ कंधे पर आ पड़ता है। उन्हें ठीक तरह से निभाने के चक्कर में कई औरतें तनाव का शिकार हो जाती है, जिसके असर वजन पर भी पड़ता है।

PunjabKesari

उम्र का असर भी एक कारण

सेटल होने के चक्कर में आजकल महिलाएं 28 से 30 के बीच शादी करवा रही हैं जबकि मैरिज की सही उम्र 22 से 26 हैं। इसके बाद महिलाएं के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। स्टडीज कहती हैं कि 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिक सिस्टम कम हो जाता है, जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

प्रेग्नेंसी

जो लड़किया शादी के बाद जल्दी कंसीव करती है उनका वजन ज्यादा तेजी से बढ़ता है। उस दौरान तो कुछ लड़किया वैसे ही आलसी और आराम पसंद हो जाती है। आने वाले 1-2 साल में उनका वजन काफी बढ़ जाता है, फिर बच्चा होने के बाद खुद पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता। यही कारण है प्रेगनेंसी के बाद वजने का कारण।

पूरी नींद न लेना

शादी के बाद बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं पूरी नींद नहीं ले पाती। स्टडीज के अनुसार, रोजाना 7-8 घंटे की बहुत जरूरी है। नींद पूरी न होने पर बॉडी का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिससे वजन बढ़ता है।

PunjabKesari

वजन को बैंलेस रखने के लिए रखें कुछ बातों का ध्यान

1. अगर व्ययाम का समय नहीं मिल रहा तो कोशिश कीजिए घर का सामान खरीदने के लिए पैदल ही जाएं। घर की जिम्मेदारियां भी पीछे नहीं पड़ेंगी और साथ ही सेहत भी बरकरार बनी रहेगी। 
2. अगर आप हाउसवाइफ है तो घर के छोटे मोटे कामों में हाथ बटाएं। कुकिंग या घर की सफाई जो भी आपके पसंद हो आप इस तरह अपने शरीर को एक्टिव रख सकती है। 
3. अगर आप जल्द कंसीव कर चुकी है तो हल्के-फुल्के व्यायाम के लिए समय जरुर निकालें। 
4. खूब सारा पानी पिएं। पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है, जिससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News