26 APRFRIDAY2024 1:40:25 AM
Nari

Vastu Tips: घर में क्यों लगाई जाती है 7 घोड़ों की तस्वीर?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 04 Dec, 2019 01:42 PM
Vastu Tips: घर में क्यों लगाई जाती है 7 घोड़ों की तस्वीर?

वास्तुशास्त्र के अनुसार घोड़ा ऊर्जा और शक्ति  का प्रतीक है इसलिए घर में इसकी तस्वीर, पेंटिंग, शोपिस या मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। मगर, इसे सही तरीके और दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए घर में घोड़े की कैसे तस्वीर लगानी चाहिए।

Related image,nari

वास्तु दोष को करता है दूर

घोड़े की तस्वीर वास्तुदोष को भी ठीक करने में मदद करती है। घर या ऑफिस में 7 घोड़ों वाला शोपीस या तस्वीर लगाने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इसे उत्तर-पूर्वी दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

Image result for  horses pics,nari

करियर

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घोड़े को ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऑफिस या घर में इसकी तस्वीर लगाने से करियर के लिए अच्छा होता है। करियर में सफलता पाने के लिए घोड़े की तस्वीर को घर व ऑफिस में दक्षिण दिशा में लगाए।

Image result for horses pics on room,nari

नहीं होती धन की कमी

माना जाता है कि जिस घर में घोड़ों की तस्वीर लगी होती है वहां कभी धन- संबंधी समस्या नहीं होती। उस घर पर सदा लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है। इसके लिए घोड़े की तस्वीर को घर के मुख्य हॉल के दक्षिणी दीवार पर लगाएं। याद रखें तस्वीर घर के अंदर आते हुए मुख वाले घोड़े की होनी चाहिए।

नेगेटिविटी होती है दूर

घोड़े की तस्वीर या पेटिंग लगाने से घर का वातावरण भी शांत और पॉजिटिव रहता है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों में एकता भी बनी रहती है लेकिन इसके लिए दक्षिण दिशा में ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें सफेद घोड़ा जरूर हो।

Image result for 2  horses pics on room,nari

पति-पत्नी में बढ़ता है प्यार

अगर आपके बीच हमेशा अनबन बनी रहती हैं तो बेडरूम में दो जोड़े वाले घोड़े की तस्वीर लगाएं। इससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News