23 APRTUESDAY2024 10:18:02 AM
Nari

छोटी सी सुपारी से कर लें ये काम, खुल जाएंगे शादी के संयोग!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Jun, 2020 06:11 PM
छोटी सी सुपारी से कर लें ये काम, खुल जाएंगे शादी के संयोग!

सुपारी को बहुत ही शुभ माना  जाता है। इसका इस्तेमाल पूजा करने के लिए किया जाता है। यह चमत्कारी गुणों से भरी होती है। वास्तु के अनुसार इसे अपने पास रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। घर में खुशहाली भरा माहौल बना रहा रहता है। खासतौर पर अविवाहिताओं के शादी के संयोग खुलते है। तो आइए जानते से सुपारी से जुड़े कुछ खास उपाय...

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

सुपारी को धागे से लपेट कर उसकी चावल और कुमकुम से पूजा करें। फिर उसे अपने घर की तिजोरी में रख दें। इससे घर में धन का आगमन होता है। साथ ही पूरा घर पॉजीटिव एनर्जी से भरा रहता है। 

सफलता दिलाएं

किसी जरूरी काम पर जाने से पहले अपनी जेब में 1-1 लौंग और सुपारी रखें। फिर शुभ या अपना खास काम करने से पहले लौंग को मुंह में डालकर चूसें। उस सुपारी को घर वापिस आने के बाद गणपति बाबा जी की तस्वीर के पास रख दें। इससे रूके हुए काम जल्दी होने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते है। 

विवाह के बनते हैं योग

जिन लोगों की शादी में रुकावटें आ रही हो। उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए। इसके लिए गुरुवार के दिन हल्दी, कुमकुम और चावल को सुपारी पर लगाकर उस पर मौली लपेटे। उसके बाद उसे लक्ष्मी- नारायण मंदिर में छुपाकर रख आए। इससे अविवाहित कन्या के विवाह के योग खुलते हैं। रिश्ता पक्का हो जाने पर सुपारी को शादी तक घर में ही रखें। उसके बाद उसे जलाशय में विसर्जित कर दें। 

nari,PunjabKesari

शुभ कार्यों के लिए

1 सुपारी को अबीर लगाकर चांदी की डिबिया में बंद करें। फिर उसे पूर्णिमा के दिन पूजा घर में रख दें। इससे घर में खुशहाली आएगी। साथ ही जल्द मांगलिक कार्य होते हैं। 

मांगलिक कार्य होते हैं पूरे

कोई भी शुभ काम करने से पहले 1 सुपारी को लाल कपड़े में बांध कर घर पर कहीं छुपा दें। साथ ही कार्य पूरा होने के बाद सुपारी को गणपति जी के मंदिर में चढ़ा दें। इससे मांगलिक कार्य बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाएगा। 

सुखमय यात्रा

घर का कोई सदस्य तीर्थ या किसी यात्रा पर जाएं तो उसके सेहतमंद वापिस आने तक 1 सुपारी को तुलसी के पौधे में गाड़ देनी चाहिए। साथ ही उस व्यक्ति के सकुशल घर लौटने पर उस सुपारी को धोकर किसी भी मंदिर में चढ़ा देनी चाहिए। इससे उस व्यक्ति की यात्रा सुखमय और मंगलमय होती है।

नजर से बचाएं

किसी को नज़र लग जाने पर 1 सुपारी लेकर उससे 7 बार वार कर हवन कुंड में डाल देनी चाहिए। इससे नजर दूर होने के साथ आने वाली मुसीबतों से भी छुटकारा मिलता है। 

Related News