27 MARFRIDAY2026 8:10:16 PM
Nari

चेहरे की चमक छीन रही हैं  रोज की छोटी-छोटी गलतियां, आज ही सुधार लो अपनी आदतें

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Mar, 2026 05:15 PM
चेहरे की चमक छीन रही हैं  रोज की छोटी-छोटी गलतियां, आज ही सुधार लो अपनी आदतें

नारी डेस्क: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे। त्वचा की देखभाल सिर्फ क्रीम लगाने से नहीं होती, बल्कि आपकी रोजमर्रा की आदतों पर भी निर्भर करती है। एक त्वचा विशेषज्ञ के अनुसार, ये 5 आम गलतियां आपकी स्किन को धीरे-धीरे डैमेज कर सकती हैं। अपनी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए आज ही छोड़ दो अपनी आदतें। 

PunjabKesari
 सनस्क्रीन न लगाना

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन न लगाना सबसे बड़ी गलती है। सूरज की UV किरणें स्किन को डैमेज करती हैं, जिससे समय से पहले झुर्रियां, टैनिंग और पिगमेंटेशन, स्किन कैंसर का खतरा बना रहता है। हर दिन, यहां तक कि घर के अंदर भी SPF 30 या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।


जरूरत से ज्यादा फेस वॉश करना

दिन में बार-बार चेहरा धोना स्किन को साफ नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाता है। इससे स्किन का नेचुरल ऑयल हट जाता है और स्किन ड्राई हो जाती है, इरिटेशन बढ़ता है, पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है।  दिन में 2 बार ही माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोना सही है।


मेकअप हटाए बिना सोना

अगर आप रात में मेकअप साफ किए बिना सो जाते हैं, तो यह स्किन के लिए बहुत नुकसानदायक है। इससे पोर्स बंद हो जाते हैं, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स बढ़ते हैं, स्किन डल दिखने लगती है। सोने से पहले हमेशा मेकअप रिमूव करना जरूरी है।

PunjabKesari
 मॉइश्चराइजर स्किप करना

कई लोग सोचते हैं कि ऑयली स्किन वालों को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती, लेकिन यह गलत है। बिना मॉइश्चर के स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है ऑयल प्रोडक्शन और बढ़ जाता है। हर स्किन टाइप के लिए हल्का मॉइश्चराइजर जरूरी है।


नींद पूरी न लेना

नींद की कमी का असर सीधे आपकी त्वचा पर दिखता है। इससे डार्क सर्कल्स, डल और थकी हुई स्किन, जल्दी एजिंग की समस्या बढ़ सकती है। रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना स्किन के लिए बेहद जरूरी है। महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा जरूरी है सही आदतें, तभी स्किन रहेगी हेल्दी और ग्लोइंग।

Related News