10 FEBTUESDAY2026 8:34:29 PM
Life Style

वड़ा पाव गर्ल ने पहले पति को तलाक दिए बिना कर ली दूसरी शादी, लाल जोड़े में Viral हुई तस्वीरों

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Feb, 2026 06:15 PM
वड़ा पाव गर्ल ने पहले पति को तलाक दिए बिना कर ली दूसरी शादी, लाल जोड़े में Viral हुई तस्वीरों

नारी डेस्क : सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कुछ वायरल तस्वीरें हैं, जिनमें वह लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा है कि क्या चंद्रिका ने पहले पति को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली है?

पहले पति पर लगाए थे बेवफाई के आरोप

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा को लेकर सुर्खियों में थीं। चंद्रिका ने उन पर बेवफाई का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं। इस विवाद के बीच अब उनकी नई तस्वीरों ने लोगों को और ज्यादा हैरान कर दिया है।

PunjabKesari

लाल जोड़े में दुल्हन बनीं चंद्रिका, कैप्शन ने बढ़ाया सस्पेंस

10 फरवरी को चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर 6 तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह एक मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आ रही हैं। चंद्रिका लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजी हुई हैं, जबकि उनके साथ खड़ा शख्स शेरवानी पहने दूल्हे के लुक में दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के साथ चंद्रिका ने सिर्फ एक शब्द लिखा—“Finally”—जिसके बाद अटकलों का बाजार और गर्म हो गया। हालांकि तस्वीरों में न तो चंद्रिका की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है और न ही गले में मंगलसूत्र, ऐसे में यह साफ तौर पर कहना जल्दबाजी होगी कि यह दूसरी शादी है या किसी शूट या प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा।

यें भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, अपराजिता फूल से नौकरी-पैसा-शादी की परेशानी होगी दूर

 

क्या है वायरल तस्वीरों का सच?

फिलहाल इन तस्वीरों की सच्चाई को लेकर चंद्रिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह शादी है या सिर्फ सोशल मीडिया के लिए बनाया गया कंटेंट। पूरा सच तभी सामने आएगा जब चंद्रिका खुद इस पर खुलकर बात करेंगी।

सोशल मीडिया पर लोगों के तीखे रिएक्शन

चंद्रिका की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स को कन्फ्यूज कर दिया है। कमेंट सेक्शन में लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सब कुछ स्क्रिप्टेड लग रहा है। दूसरे ने कहा, “बधाई हो, अब शादी का व्लॉग कब आएगा? एक कमेंट में लिखा गया, “पहले तलाक तो दे देतीं। वहीं किसी ने तंज कसते हुए लिखा, “फेमस होते ही पति को छोड़ दिया।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

 

फैंस को इंतजार चंद्रिका के जवाब का

फिलहाल फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को चंद्रिका दीक्षित के बयान का इंतजार है, जिससे यह साफ हो सके कि वायरल तस्वीरें हकीकत हैं या सिर्फ अफवाह। जब तक चंद्रिका खुद सामने आकर सच्चाई नहीं बतातीं, तब तक यह मामला अटकलों में ही घिरा रहेगा।

Related News