19 APRFRIDAY2024 7:51:50 AM
Nari

ब्लड प्रेशर हाई या लो होने पर तुरंत करें ये काम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 21 Jun, 2018 11:11 AM
ब्लड प्रेशर हाई या लो होने पर तुरंत करें ये काम

ब्लड प्रेशर: लाइफस्टाइल बदलने के दौरान लोगों की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी बढ़ती जा रही है। लोगों में हाई और लो ब्लड प्रेशर की समस्या Blood Pressure Problems आम देखने को मिल रही है। ब्लड प्रेशर एक दम लो और हाई होना दोनों ही सेहत के लिए घातक होते हैं। स्वस्थ जिंदगी के लिए ब्लड प्रेशर नार्मल (Normal Blood Pressure) होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जो आपको हाई और लो ब्लड प्रेशर होने पर करने चाहिए। 

हाई बीपी के घरेलू उपचार (Home Remedies for High BP)

नींबू

हाई ब्लड प्रेशर होने पर नींबू पानी काफी फायदेमंद है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम  रहती हो वे सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ कर पीएं या फिर दोपहर के खाने के बाद 1 गिलास नींबू पानी पीएं। 

लहसुन
लहसुन नाइट्रिक-ऑक्साइड और हाइड्रोजन-सल्फाइड को बढ़ा कर ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है। यह ब्लड में थक्का नहीं जमने देता और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है।

केले
केले में पोटेशियम की काफी मात्रा पाई जाती है जो शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है और साथ में यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल (High Blood Pressure Control) करने में मदद करता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम हो वे रोजाना 1 या 2 केले खाएं। 

 नारियल पानी
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए
नारियल पानी काफी फायदेमंद है। यह सिस्टोलिक दाब को कम करता है। इसके लिए दिन में 1 बार नारियल पानी जरूर पीएं। खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा मिलता है।

BP लो का घरेलू उपचार (Home Remedies for Low BP)

शकरकंद

लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर शकरकंद बहुत बढ़िया उपाय है। इसके लिए दिन में 2 बार एक कप शकरकंद का जूस पीएं।

 तुलसी
जिन लोगों को लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, वे 10-15 तुलसी के पत्ते लेकर उसे पीस कर उसका रस निकाल लें। फिर इसे 1 चम्मच शहद के साथ खाली पेट खाएं।

बादाम
रात को 7 बादाम भिगोएं। सुबह इसके छिलके उतार के पीस लें और फिर थोड़ी देर दूध में उबाल लें। फिर इसे गुनगुना करके पीएं।

 कॉफी
इसमें कैफीन काफी मात्रा में होता है जो लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह लो ब्लड प्रेशर को बहुत तेजी से बढ़ा देता है। हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News