27 APRSATURDAY2024 11:19:16 PM
Nari

छींक से निजात पाने के लिए करें ये उपाय

  • Updated: 13 Oct, 2016 06:11 PM
छींक से निजात पाने के लिए करें ये उपाय

छींको का इलाज : मौसम में बदलाव के कारण एलर्जी होना आम बात है। इस बदलाव के कारण गला खराब,जुखाम,छींके और खांसी जैसी परेशानी अक्सर हो जाती है। जिससे सेहत संबंधी और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार एलर्जी के परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि लगातार छींके आनी शुरू हो जाती हैं। इससे कोई भी काम करने में बहुत दिक्कत आती है। कुछ घरेलू उपाय अपना कर भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...


1. मेथी के बीज 

 मेंथी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं जो एलर्जी के लिए फायदेमंद है। इसके लिए 2 चम्मच मेथी के बीज को पानी में उबाल लें और गुनगुना होने पर दिन में 2 बार पीएं।  



2. अदरक 

अदरक के छोटे से टुकडे को काटकर पानी में उबाल लें और इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है। 



3. काली मिर्च 
काली मिर्च को पीसकर एक कप गुनगुने पानी के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार पीएं। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। 



4. सौंफ 

छीकों से परेशान हैं तो 1 कप पानी में 2 चम्मच सौंफ मिलाकर उबाल लेें और इसे ढक्कर रख दें। इसे थाडी देर बाद छानकर पी लें।आप इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।  



5. लहसुन 

लहसुन की 3-4 कलीयां मसल कर इसे साफ कपड़े में डालकर सूघने से बंद नाक खुल जाता है और आप आसानी से सांस ले सकते हैं।



6. संतरा 

विटामिन सी एनर्जी के लिए रामबाण है। खाना खाने के बाद संतरे का जूस पीने से खांसी और जुखाम से राहत मिलती है। 

 

 

Related News