29 APRMONDAY2024 1:01:56 AM
Nari

अचानक से आ गए हैं बच्चे के शरीर में लाल निशान तो ये हो सकते हैं बड़े कारण

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Mar, 2024 12:06 PM
अचानक से आ गए हैं बच्चे के शरीर में लाल निशान तो ये हो सकते हैं बड़े कारण

मौसम बदलने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी कई सारी चुनौतियां का भी सामना करना पड़ता है। एलर्जी होने का खतरा रहता है और छोटे बच्चे जल्दी इसकी चपेट में आते हैं क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होती है। इन्हीं में से एक है स्किन इन्फेक्शन, जिसमें बच्चों के शरीर में लाल निशान दिखने लगते हैं। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। यहां आपको हम बताएंगे क्यों आते हैं बच्चे के शरीर में लाल निशान और इससे निजात पाने के उपाय।

बच्चों के शरीर में क्यों आते हैं लाल निशान

एलर्जी 

बच्चों के शरीर में लाल निशान आने का कारण एलर्जी हो सकता है। ऐसे में ज्यादातर आंखों और कोहनी की त्वचा पर लाल निशान पड़ जाते हैं। ये समस्या किसी गंदे जानवर या कोई और गंदी सतह को छू लेने की वजह से होती है। वहीं कई बच्चों को फूलों से या किसी एक तरह की खुशबू से एलर्जी होती है। बरसात के मौसम में फूलों के भी खिलने का समय होता है। ऐसे में हवा में फूलों की खुशबू और पराग कण ज्यादा होने की वजह से बच्चों को एलर्जी हो सकती है और शरीर पर लाल निशान या दाने बन सकते हैं। 

PunjabKesari

इंफेक्शन

बच्चे अकसर खेलने के बाद सीधा घर आ जाते हैं और खुद को साफ करने की कोशिश नहीं करते हैं। ऐसे में मिट्टी या खेल के मैदान कीटाणुओं से उन्हें इंफेक्शन हो सकता है। इसके चलते उनकी स्किन पर गहरे लाल निशान और खुजली होने लगती है।

पाचन तंत्र में गड़बड़ी

गंदगी और एलर्जी के अलावा स्किन पर दिखने वाले लाल निशान गर्म- सर्द की वजह से भी हो सकते हैं। जैसे की पाचन तंत्र में गड़बड़ी और खून में गर्मी बढ़ जाना भी इसका एक कारण हो सकता है। तेल, मिर्च, बाजार में बिकने वाले फास्ट फूड और चाइनीज खाना खाने से बच्चों को लाल निशान आ सकते हैं ।

गलत फूड कॉम्बिनेशन

ये निशान गलत फूड कॉम्बिनेशन जैसे दूध के साथ नमक का सेवन, दही के साथ मछली का सेवन, सर्दियों में कोल्ड ड्रिंक या एंटीबायोटिक दवा के साइड- इफेक्ट से भी हो सकता है।

PunjabKesari

ये सारी वजहें भी हो सकती हैं

इसके अलावा बच्चों में घमौरी होना, उनके बालों में रूसी होना, उनके कपड़ों के रंग उतरने से, कपड़ों के गीलेपन से, कपड़ों में निकले हुए रोएं की वजह से भी इस तरह की समस्‍या सामने आ सकती है।

इन घरेलू उपायों से मिलेगी लाल निशान से निजात

- अगर आपको बच्चे की स्किन रैशेस दिखाई पड़ें, तो उस पर ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल से मसाज करें। इससे लाल निशान में चले जाएंगे और खुजली से भी राहत मिलेगी।

PunjabKesari

- विटामिन ई ऑयल में कॉर्ड लिवर ऑयल मिलाकर रैशेस पर लगाएं और रात भर छोड़ दे ,सुबह तक रैशेस ख़त्म हो जायेंगे।

- इसके अलावा तुलसी भी लाल निशान या रैशेज हटाने में मददगार है। तुलसी के पत्ते के लेप में लहसुन , नमक, काली मिर्च और ओलिव आयल मिलाकर लगाएं। इसके आलावा , एक चम्मच विनेगर में शहद डालकर एक गिलास पानी में मिलाकर स्किन पर लगाने से राहत मिलती है।

PunjabKesari

नोट- अगर लाल निशान किसी दवा से रिएक्‍शन के कारण हैं तो तुरंत डॉक्‍टर की सलाह लें।

Related News