03 MAYFRIDAY2024 3:06:08 PM
Nari

दिमाग का डॉक्टर है Music! डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं से दिलवाता है निजात

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Apr, 2024 04:31 PM
दिमाग का डॉक्टर है Music! डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं से दिलवाता है निजात

म्यूजिक सुनना ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद होता है।इससे हमारा मूड बहुत अच्छा होता है। जब हम कोई खराब गाना या धुन सुन लेते है तो तब हम मायूस हो जाते है।लेकिन अच्छे म्यूजिक से मूड फ्रेश होता है।एक अच्छे म्यूजिक से हमारा मूड ही अच्छा नहीं होता बल्कि इसका हमारी सेहत पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। इसे म्यूजिक थेरेपी या संगीत चिकित्सा कहा जाता है।म्यजिक थेरेपी एक तरह की चिकित्सा ही है। जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करती है। ये हमारे दिल और दिमाग के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है।जब हम स्ट्रेस में होते है या एंग्जायटी महसूस करते है तो म्यूजिक सुनना फायदेमंद होता है।  

संगीत सुनने के फायदे

खुद से प्यार करना सिखाता है म्यूजिक

जब आप स्ट्रेस फ्री होंगे, तभी खुद से प्यार करना सीख पाएंगे। जब आप अपने आप को समय देने की रूटीन बना लेंगी।  म्यूजिक इस काम को बहुत जल्दी और अच्छी तरह सिखा देता है।  

बुजुर्गों के लिए फायदेमंद

 बुजुर्गों में अन्य  लक्षणों को कम करती है म्यूजिक थेरेपी।  यह पार्किंसन और अल्जाइमर के रोगियों के लिए भी प्रभावी हो सकती है।   

PunjabKesari

एक्सप्रेशन और कम्युनिकेशन में सुधार

अगर आपको स्वयं की अभिव्यक्ति और दूसरों से संवाद स्थापित करने में दिक्कत होती है।तो म्यूजिक थेरेपी आपकी मदद करेगी।अगर बच्चों में एंग्जायटी के कारण मनोविकार पैदा हुए है तो म्यूजिक थेरेपी उनकी मदद करेगी।  

डिप्रेशन में असरदार

म्यूजिक थेरेपी स्ट्रेस के कारण होने वाली इनसोमनिया, डिप्रेशन आदि जैसी मानसिक बीमारियों को दूर करने में मदद करती है।

PunjabKesari

शरीर के दर्द को करता है कम

 हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आपके शरीर में दर्द का निवारक भी म्यूजिक है। इसे धीमी आवाज में सुनने से दर्द काफी हद तक कम होता है।

PunjabKesari

Related News