24 APRWEDNESDAY2024 3:48:50 PM
Nari

Cooking Tips: ग्रेवी में दही डालने पर होता है स्वाद खराब तो इन तरीकों से करें मिश्रण को बैलेंस

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Mar, 2023 04:16 PM
Cooking Tips: ग्रेवी में दही डालने पर होता है स्वाद खराब तो इन तरीकों से करें मिश्रण को बैलेंस

हर किसी का खान बनाने का अलग-अलग तरीका होता है। कई लोग खाने में ज्यादा मसाले खाते हैं तो कुछ लोग कम। वहीं कुछ सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए दही का इस्तेमाल भी करते हैं।  दही को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है सब्जी में इसका इस्तेमाल करने से स्वाद तो बढ़ता ही है इसके अलावा खाना भी हैल्दी बन जाता है। लेकिन सब्जी या ग्रेवी में दही डालने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

डायरेक्ट ग्रेवी में न मिक्स करें दहीं 

सब्जी बनाते समय महिलाएं अक्सर ग्रेवी को दही में डायरेक्ट ही डाल देती हैं। इससे सब्जी का स्वाद तो खराब होगा ही साथ में दही फटने भी लग जाएगा। इसे ग्रेवी में डालने के लिए पहले थोड़ी सी ग्रेवी निकाल लें इसके बाद ग्रेवी में दही डालकर मिलाएं। फिर इस दही को  बाकी बनी हुई सब्जी में मिला दें। इससे सब्जी का स्वाद नहीं खराब होगा। 

PunjabKesari

 कॉर्न स्टॉर्च आएगा काम 

ग्रेवी में डालते समय यदि दही फट जाता है तो आप कॉर्न स्टार्च की मदद ले सकते हैं। दही को कॉर्न स्टार्च में मिलाएं। इससे दही का टेम्प्रेचर नॉर्मल हो जाएगा। इस मिश्रण को ग्रेवी को आप सब्जी में डाल सकते हैं। इससे दही नहीं फटेगा। इसके अलावा आपकी सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा। 

न मिलाएं नमक 

महिलाएं अक्सर दही डालने के साथ ही नमक को ग्रेवी में मिला देती हैं। इससे भी दही फट सकता है। दही को सब्जी में डालकर पहले अच्छे से पकाएं। इसके बाद जैसे सब्जी तैयार हो फिर आखिरी में नमक इसमें मिलाएं। इससे सब्जी में दही नहीं फटेगा। 

PunjabKesari

धीमी आंच पर पकाएं 

हमेशा खाना बनाते समय यदि आपने सब्जी में दही डाला है तो इसे धीमी आंच पर ही पकाएं। ज्यादा हाई आंच पर भी पकाने के कारण दही डालने पर सब्जी फट सकती है। ऐसे में जब भी सब्जी में इसे मिलाएं तो आंच धीमी ही रखें। धीमी आंच पर ग्रेवी मिक्स करते हुए अच्छे से फेंट लें। इस तरह सब्जी नहीं फटेगी। 

हाई फैट दही रहेगी एकदम बेस्ट 

बहुत से लोग दही ग्रेवी के लिए लौ फैट दही का इस्तेमाल करते हैं परंतु गर्मी और नमक का इस्तेमाल करने के कारण यह मिश्रण फटने लगता है। ऐसे में ग्रेवी के लिए हमेशा हाई फैट दही ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप ग्रेवी के लिए योगर्ट दही भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari


 

Related News