16 APRTUESDAY2024 9:21:19 PM
Nari

39 साल की उम्र में मां बनी ये मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस, 6 महीने तक नहीं दिखाया था बेटे का चेहरा

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 03 Jan, 2020 12:56 PM
39 साल की उम्र में मां बनी ये मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस, 6 महीने तक नहीं दिखाया था बेटे का चेहरा

'गुलकीर्त कौर पनाग' उर्फ़ 'गुल पनाग' एक बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस-वीओ आर्टिस्ट, पायलेट, रेसर, एंकर  और राजनीतिज्ञ भी है। वह हिंदी सिनेमा में अपने दमदार किरदार और अभिनय के लिए मशहूर है। गुल पनाग एक अच्छी होस्ट के साथ-साथ फिल्म -मेकर भी है। पंजाब की क्वीन गुल की फर्राटे दार इंग्लिश भी लोगों को उनका दीवाना बना देती है। आइए आपको उनके बारें में कुछ ऐसी बातें बताते है जिससे आप अनजान है।

 

मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का खिताब किया अपने नाम पर

उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का ख़िताब भी अपने नाम किया था। अपनी बुलंद आवाज के लिए फेमस गुल पनाग आजकल फिल्मों में दमदार कैमियो रोल के लिए जानी जा रही है। इवेंट्स हो या फंक्शन उनकी शिरकत देखने को मिल जाती है। गुल की एंकरिंग की चर्चा सबसे ज्यादा लोगों में होती है।

 

PunjabKesari

शादी पर बुलेट-बाइक से की एंट्री

अपनी शादी पर बाइक से एंट्री करने वाली गुल सबके दिलों पर राज करती है। वहीं उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पायलट ऋषि अत्री से शादी की, वो भी बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में.... शादी के बाद वह बुलेट पर विदा हुईं थी, वह भी 'शोले' के जय-वीरू वाले स्टाइल में, उनका यह स्टाइल बहुत ज्यादा वायरल हुआ था।

 

14 स्कूलों से की अपनी पढ़ाई पूरी

उनके पिता आर्मी में अफसर थे, इसलिए उन्होंने अपना सारा बचपन देश के अलग -अलग शहरों में बिताया है। उनकी पढाई की तो क्या कहने, उन्होंने केवी के साथ-साथ 14 अलग स्कूलों से अपनी पढाई पूरी की है जोकि सामान्य नहीं है।

 

PunjabKesari

शादी के आठ साल बाद मां बनीं थीं गुल पनाग

गुल की शादी 13 मार्च 2011 को हुई थी। शादी के 8 साल बाद यानी 2018 में उनके बेटे का जन्म हुआ था।

 

 दुनिया से छह महीने तक बेटे को छिपाकर रखा था

अब उनका 6 महीने का बेटा है। गुल 39 साल की उम्र में मां बनी थी मगर किसी और कारणवर्ष उन्होंने अपने बेटे को सबसे छिपाए रखा था।  वो अपने बच्चे को कैमरे की फ़्लैश से दूर रखना चाहती थी।

PunjabKesari

2019 था उनका बेस्ट साल

वैसे तो वो कहती है कि 2018 उनके लिए सबसे खास था मगर 2019 उनके लिए काफी अच्छा रहा क्योंकि पिछले साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुई और दो वेब सीरीज में भी वो नजर आई। दरअसल गुल ने के 20 साल पुरानी फोटो शेयर की थी। जिसमें वो हूबहू एक जैसी ही दिखाई दे रही है। यह स्विमसूट वाली फोटो बहुत ज्यादा पसंद की गई थी।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News