26 APRFRIDAY2024 7:05:46 PM
Nari

हर महिला के बहुत काम आएंगे किचन के ये छोटे-छोटे टिप्स

  • Updated: 27 May, 2018 11:17 AM
हर महिला के बहुत काम आएंगे किचन के ये छोटे-छोटे टिप्स

किचन के टिप्स : घर की महिलाओं का आधे से ज्यादा समय रोसई घर में निकलता है। वह सुबह से शाम तक रोसई में काम करती रहती हैं। खाना बनाने से लेकर किचन का हर काम अच्छे से करती हैं। मगर फिर भी कई बार कुछ पेरशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण काम खाना बनाने में देरी हो जाते हैं। आज हम आपको किचन से जुड़े छोटे- मोटी बाते बताएंगे जो हर महिला के बड़े काम की हैं।  ये शानदार किचन ट्रिक्स आपका काम आसान करने के साथ-साथ खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा।

 

1. सादी सब्जियों को शाही स्वाद देने के लिए खोया, क्रीम, मलाई या में से किसी एक चीज को मिलाएं।


2. रोटी बनाते समय सूखे आटे में मैदा मिलाएं। चपाती ज्यादा अच्छी बनेगी।


3. चावल उबालते समय आधा चम्मच घी या तेल डालें। चावल खिले-खिले बनेंगे।


4. गैस के चूल्हे के नीचे रैग्जीन का टुकड़ा बिछा दें, जिसे समय-समय पर साफ करती रहें। इससे गैस के नीचे का भाग साफ रहेगा।


5. सिंक के पास कटोरी रखें। चाय बनाकर छानते समय पत्ती उसमें डाल दें। दिनभर की इकट्ठी चाय पत्ती पानी से निकालकर पौधों के गमलों में डालें, खाद का काम करेगी।


6. अगर सलाद में टमाटर, प्याज, चुकंदर व खीरे के टुकड़े बच गए हो तो उन्हें मिक्सी में पीसकर चाट मसाला और भुना जीरा डालकर रायते में डालें। रायता स्वादिष्ट बनेगा।


7. चूल्हे के पीछे की टाइल्स को साथ-साथ साफ करें। रसोईघर साफ-सुथरा लगेगा।

 

8. आटा गूंथने वाली मशीन से मलाई से मक्खन निकाल सकती हैं और पकौड़ों के लिए बेसन का घोल भी बना सकती हैं। 


9. ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए सब्जी पक जाने के बाद उसको फिर से धीमी आंच पर पकाएं।


10. रोटी को नर्म बनाने के लिए उसमें आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा-सा तेल या घी डालें और आटा गूंधें।


11. क्रिस्पी और क्रंची पूरी, पकौड़े बनाते समय बेसन को अच्छी तरह से मिक्स करें। हाथ या सर्विस स्पून से उसमें एक बड़ा चम्मच चावल का आटा डालें।


12. यदि ग्रेवी वाली सब्जी में नमक अधिक पड़ जाए को डरे नहीं कभी-कभी गलती से एेसा हो सकता है। एेसे में एक उबला मैश्ड आलू डाल दें। नॉन-वैज डिश है तो उसमें उबला अंडा काटकर डाल दें। स्वाद अनुसार नमक डाल दें। 


13. अगर आप नूडल्स उबाल रही हैं तो उबलने के बाद उसमें ठंडा पानी डाल दें तो वह आपस में चिपकेंगे नही। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News