04 MAYSATURDAY2024 10:08:22 PM
Nari

Europe जाना अब होगा आसान, Schengen Visa पॉलिसी से मिलेगा भारतीयों को फायदा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Apr, 2024 06:02 PM
Europe जाना अब होगा आसान,  Schengen Visa पॉलिसी से मिलेगा भारतीयों को फायदा

यूरोप एक बहुत ही खूबसूरत Continent हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक लाजवाब जगहें हैं घूमने के लिए। लेकिन यहां का वीजा हासिल करना काफी मुश्किल होता है। यात्रियों का यहां आने में कोई रुकावट न झेलनी पड़े, इसी को मद्देनजर रखते हुए यूरोपीय संघ (European Union) ने भारतीय नागरिकों के लिए खास संशोधित संघ वीजा सिस्टम को तैयार किया है।इसके तहत भारतीय नागरिकों के लिए अब लॉन्ग टर्म मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा ( (Schengen Visa) बनवाना आसान हो जाएगा। इस खास वीजा के तहत यूरोप जाने वाले भारतीय नागरिक अब 5 साल के लिए मल्टीपल  एंट्री वीजा जारी करने के लिए विशिष्ट नियम अपनाए थे।

PunjabKesari

कैसे होगा भारतीयों को फायदा

शेंगेन वीजा के जरिए 180 दिन की अविधि में अधिकतम 90 दिनों तक छोटे प्रवास की अनुमति होगी। ये वीजा या तो सिंगल- एंट्री के रूप में जारी किया जा सकता है, जो शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश को आसान बनाएगा। इसे मल्टीपल एंट्री के रूप में भी जारी किया जा सकता है, जो शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश को आसान बनाएगा। या इसे मल्टीपल एंट्री के रूप में भी जारी किया जा सकता है। इससे यूरोपीय देशों में आसानी से जाया जा सकेगा। यदि पासपोर्ट की पर्याप्त वैधता शेष है तो 2 साल का वीजा दिया जाएगा।  

PunjabKesari

इन लोगों को मिलेगा खास फायदा

नए नियमों के तहत, भारतीय यात्री अब दो साल का शेंगेन वीजा पा सकते हैं। नई व्यवस्था 18 अप्रैल से लागू हो गई है। इसका फायदा उन भारतीय नागरिकों को मिलेगा, जो पिछले तीन साल में 2 बार कानूनी रूप से वीजा पाकर उसका उपयोग कर चुके हैं। ऐसे लोगों को दो साल के लिए मल्टीपल एंट्री वाला शेंगेन वीजा दिया जा सकता है। जो भी भारतीय दो साल के वीजा का उपयोग सफलतापूर्वक करेगा, वह पांच साल के लिए शेंगेन वीजा पाने का पात्र होगा। लेकिन शर्त यह है कि उसका पासपोर्ट वैध होना चाहिए।

PunjabKesari

बताया गया है कि नए नियम के तहत भारतीय किसी अडिशनल परमिट के बिना कभी भी 180-दिन की अवधि के अंदर 90 दिनों तक के छोटे प्रवास के लिए शेंगेन सदस्य देशों में स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं। इस सिस्टम के तहत, यात्रा के बढ़िया ट्रैक रिकॉर्ड वाले यात्रियों के लिए इसे आगे बढ़वाना आसान हो जाएगा।

Related News