29 APRMONDAY2024 7:57:35 PM
Nari

कच्चे आम से तैयार करें ये 5 स्वादिष्ट चीजें, हर किसी को आएंगी पसंद

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 11 Apr, 2024 10:54 AM
कच्चे आम से तैयार करें ये 5 स्वादिष्ट चीजें, हर किसी को आएंगी पसंद

आम को सभी फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि ये बेहद स्वादिष्ट और बहुत रसीला होता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि कच्चा आम भी आपको इन दिनों मिल जाएगा। कच्चा आम खाने में खट्टा और हल्का मीठा होता है। इसके इस्तेमाल से आप कई प्रकार के स्वादिष्ट वयंजन बना सकते हैं। इसके अलावा अगर हम इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो ये आपको बहुत से फायदे पहुंचाने का काम भी करता है। दरअसल, कच्चे आम में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई और कैल्शियम पाया जाता है। साथ ही कच्चा आम भरपूर फाइबर और फॉस्फोरस का भी सोर्स है जो कई तरह से हमारे शरिर को लाभ पहुंचाता है। एसे में आज हम आपको बतायंगे आप इसके इस्तेमाल से कौन-कौन से वयंजन बना सकते हैं।

कच्चे आम का पन्ना- गर्मियों में कच्चे आम का पन्ना सबसे ज्यादा टेस्टी लगता है। इसका सेवन सेहत को भी बेहतर बनाता है। कच्चे आम का पन्ना पीने पेट, पाचन और लू लगने का खतरा कम होता है।

कच्चे आम की लौंजी- ये ऐसी सब्जी है जिसे एक बार खाएंगे तो फिर बार-बार खाने का मन करेगा। ये इतनी टेस्टी लगती है कि आप 1-2 रोटी फालतू खा सकते हैं। आम को लौंजी बनाकर आप काफी दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

कच्चे आम की चटनी- आप इससे मीठी और हल्की खट्टी दो तरह की चटनी बनाकर खा सकते हैं। सौंफ, गुड़ और नमक, मिर्च के साथ पीसकर आप मीठी चटनी बना सकते हैं। वहीं खट्टी चटनी को पुदीना के साथ बनाते हैं।

कच्चे आम का जैम- आप कच्चे आम से घर में जैम तैयार कर सकते हैं। जैम बनाने के लिए आम को छील लें और फिर गुठली हटाकर टुकड़ों में काट लें। इन्हें पानी में उबालकर थोड़ी देर चीनी डालकर पकाएं और फिर मैश कर दें। इसे ब्रेड या रोटी के साथ खाएं।

कच्चे आम का अचार- आप कच्चे आम से अचार बनाकरखा सकते हैं। इन दिनों आने वाला आम ज्यादा खट्टा नहीं होता है। इससे आसानी से अचार बनाकर खाया जा सकता है।

Related News