27 APRSATURDAY2024 8:22:04 AM
Nari

चट मंगनी पट विवाह करने वाले होते हैं इन 5 राशियों के लोग

  • Updated: 07 Mar, 2018 02:06 PM
चट मंगनी पट विवाह करने वाले होते हैं इन 5 राशियों के लोग

लड़का हो या लड़की शादी का फैसला हर किसी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। वैसे तो लोग अक्सर सोच समझकर ही शादी करते है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों की शादी जल्दी हो जाती है तो कुछ लोगों को अपना जीवनसाथी मिलने में टाइम लगता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहें है, जोकि जल्दी शादी कर लेते है या इनकी जल्दी शादी हो जाती है। तो चलिए जानते है चट मंगनी पट विवाह करनी वाली इन राशियों के बारे में।
 

इन राशियों की होती है जल्दी शादी

PunjabKesari
1. मेष
कर्क राशि के लोग शादी के मामले में बेहद लकी होते है। लव मैरिज हो या अरेंज इन लोगों को अपना पार्टनर जल्दी मिल जाता है। अपने केयरिंग नेचर के चलते इस राशि के लोग अपने पार्टनर को पलकों पर बिठा कर रखते है।
 

2. मिथुन
अपनी जिंदगी में हर फैसला सोच समझ कर लेने वाले इस राशि के लोग भी जल्दी शादी के बंधन में बंध जाते है। इस राशि के लोग अपने रिलेशनशिप में काफी ईमानदार और वफादार होते है।
 

3. मकर
इमोशनल और केयरिंग स्वभाव के इस राशि के लोग चट मंगनी पट विवाह करने में सब राशियों से आगे होते है। प्यार के मामले में अनलकी इस राशि के लोगों की ज्यादातर इरेंज मैरिज ही होती है।
 

4. तुला
लव मैरिज में यकीन रखने वाले लोग जल्दी किसी के प्यार में पड़कर शादी कर लेते है। इस राशि के लोग अपने पार्टनर से बेहद प्यार करने वाले होते है।

 

5. मीन
प्यार की तलाश करने वाले इस राशि के लोगों की तलाश भी जल्दी खत्म हो जाती है। इस राशि के लोग जल्दी अरेंज या लव मैरिज के बंधन में बंध जाते है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News