08 MAYWEDNESDAY2024 10:58:28 AM
Nari

बहू कश्मीरा पर प्यार लुटाते दिखे गोविंदा, वायरल हुआ आरती की शादी का इनसाइड वीडियो

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Apr, 2024 12:47 PM
बहू कश्मीरा पर प्यार लुटाते दिखे गोविंदा, वायरल हुआ आरती की शादी का इनसाइड वीडियो

एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी की चर्चाएं हर तरफ हो रही है। आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक जहां एक तरफ अपनी बहन के नए जीवन को लेकर खुश हैं तो वहीं दूसरी तरफ मामा गोविंदा से नाराजगी खत्म होने को लेकर भी खुश नजर आ रहे हैं। हाल ही में आरती की शादी से जुड़ा एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें गोविंदा अपने भांजे के परिवार पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti Singh (@artisinghkishadi)


दुल्हन आरती को उस समय स्प्राइज मिला जब उनके मामा अचानक शादी में पहुंचे। हालांकि वह इससे पहले किसी भी समारोह में शामिल नहीं हुए थे ऐसे में उनके शादी में पहुंचने की उम्मीदें कम ही दिखाई दे रही थी। कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह चाहते थे कि वह अपनी नाराजगी भुलकर आरती को आशीर्वाद देने आएं। भगवान ने उनकी सुन ली, गोविंदा ना सिर्फ शादी का हिस्सा बने बल्कि उन्होंने सभी के साथ अच्छे से वक्त भी गुजारा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अब वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि गोविंदा दूल्हा- दुल्हन को आशीर्वाद देने स्टेज पर पहुंचते हैं। अपने ससुर को देखकर  कश्मीरा शाह तुरंत उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़ती है। गोविंदा भी बेहद प्यार से उन्हे आशीर्वाद देते हैं। इसके बाद वह कृष्णा के दोनों बच्चों को गले लगाते भी दिखाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


ये वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग इस बात से नाराज हैं कि गोविंदा की पत्नी इस शादी में क्यों नहीं शामिल हुई। लोगों का मााना है कि वह अभी भी कृष्णा और कश्मीरा से नाराज हैं। वहीं मामा को लेकर कृष्णा ने कहा था - आज मैं बहुत खुश हूं। आरती और हम सब के लिए आज बहुत खुशी का दिन है। मामा को देखकर बहुत ही ज्यादा खुशी हुई। ये हमारे दिल की बात है। हमारा एक इमोशनल कनेक्ट है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti Singh (@artisinghkishadi)

इन दोनों परिवारों के बीच विवाद तब पैदा हुआ जब  रियलिटी शो के एक एपिसोड में कृष्णा ने कहा था कि मैंने गोविंदा को अपना मामा बना कर रखा है। उनकी ये बात सुपरस्टार को को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी, इस पर उन्होंने कहा था कि पैसों के लिए टेलीविजन पर किसी की बेइज्जती नहीं करनी चाहिए। वहीं गोविंदा की पत्नी ने तो कश्मीरा को खराब बहू तक कह डाला था। 

Related News