01 MAYWEDNESDAY2024 2:59:52 AM
Nari

घर को Cool बनाएंगे ये 5 पौधे, गर्मियों में इनसे सजाएं अपना आशियाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Apr, 2024 01:34 PM
घर को Cool बनाएंगे ये 5 पौधे, गर्मियों में इनसे सजाएं अपना आशियाना

गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में गर्मी के कारण घर के अंदर रहना मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में घर को ठंडा रखने के लिए लोग कूलर और एसी का सहारा लेते हैं लेकिन हर समय इन सब चीजों के साथ रहना स्वास्थ्य को भी नुकसान दे सकता है। इन सब चीजों की जगह कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाने से वातावरण ठंडा रहता है। वातावरण को ठंडा रखने के साथ-साथ यह घर की हवा को भी शुद्ध करते हैं। इन पौधों में कूलिंग इफेक्ट मौजूद होता है। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताते हैं जो गर्मियों में आपके घर को ठंडक का एहसास देंगे। आइए जानते हैं। 

एलोवेरा 

एलोवेरा का पौधा ज्यादातर लोग अपने घर में लगाते हैं। इसकी पत्तियों से निकलने वाला जेल त्वचा और बालों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कुछ लोग एलोवेरा से बना जूस भी पीते हैं। इन सब के अलाव यह पौधा घर का वातावरण ठंडा रखने में भी मदद करता है। इसमें कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर घर की हवा को शुद्ध बनाते हैं।

PunjabKesari

अरेका पाम ट्री

यह पौधा ज्यादातर लोग अपने लिविंग रुम में लगाते हैं। यह हवा को ठंडा रखने और नम रखने में मदद करता है ऐसे में इसे घर में लगाने से गर्मी से राहत मिलती है। इसके अलावा यह पौधा हवा को शुद्ध करेके घर में पॉजिटिविटी भी बढ़ाता है। 

मनी प्लांट 

मनी प्लांट भी आपके घर की हवा को शुद्ध बना सकता है। गर्मियों के सीजन में इसे घर में लगाने से सुंदरता बढ़ती है। इसके अलावा यह घर को ठंडा रखने में मदद करता है। मनी प्लांट का पौधा अशुद्धियां दूर करने में मदद करता है और इसे लगाने से हवा शुद्ध रहती है।

PunjabKesari

फर्न प्लांट 

यह पौधा भी बहुत खास होता है। गर्मियों में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इस मौसम में यह घर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह घर की नमी भी बरकरार रखता है। फर्न प्लांट्स का पौधा पत्तियों से भरा होता है। इसमें फूल नहीं लगते लेकिन इसकी पत्तियां घर के वातावरण को शुद्ध बनाती हैं। 

रबर प्लांट 

यह पौधा भी गर्मियों में वातावरण को ठंडा और शुद्ध रखने में मदद करता है। गर्मियों में होने वाली ह्यूमिडिटी दूर करने के लिए भी यह पौधा बेहद फायदेमंद हो सकता है। इस पौधे की खास बात यह है कि इसे नियमित तौर पर पानी देने की जरुरत भी नहीं होती। बस इसे अच्छी मिट्टी और फिल्टर्ड लाइट में रखना पड़ता है।

PunjabKesari

Related News