20 APRSATURDAY2024 3:02:22 PM
Nari

बॉलीवुड का ऐसा खानदान जहां मिलेंगे हर धर्म के लोग!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 19 Oct, 2022 04:58 PM

बॉलीवुड का सबसे बड़ा खानदान कपूर खानदान शुरू से ही लाइमलाइट में रहा है। फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत करने वाला यह खानदान जितना बड़ा है उतना ही फेमस भी है। इस परिवार ने इंडस्ट्री को एक से बढ़ एक दिग्गज कलाकार दिए है। दादा-परदादा से लेकर पोते पोतियों तक सब इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर फिल्में देकर नाम कमा चुके हैं हालांकि इस खानदान ने शुरू से ही कहा था कि ना तो इस घर की बेटियां फिल्मों में काम करेंगे और ना ही बहुएं इसलिए तो बबीता व नीतू कपूर ने शादी के बाद करियर को टाटा-बाय बाय बोल दिया था हालांकि करिश्मा कपूर की मां बबीता ने बगावत कर अपनी बेटियों को फिल्मों में एंट्री दिला ही दी थी उसके बाद करीना के लिए भी रास्ता साफ हो गया।

PunjabKesari

 

लेकिन इसके अलावा एक और चीज के लिए यह खानदान काफी फेमस है। यह एक ऐसा खानदान है जहां आपको हर धर्म के लोग मिलेंगे। कपूर फैमिली में आपको हिंदू, जैन, मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय के लोग मिल जाएंगे। वैसे इस परिवार के जड़े बंटवारे के बाद बने भारत के किसी शहर से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पेशावर से जुड़ी हुई हैं। पेशावर से यह परिवार भारत आया था। वैसे तो यह खानदान हिंदू धर्म से जुड़ा है लेकिन यहां आपको जैन, मुस्लिम और क्रिश्चियन सब है।

 

चलिए बताते हैं कैसे?

शशि कपूर ने शादी इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल के साथ की थी जो क्रिश्चियन समुदाय से थी आगे उनके बच्चे भी आगे इससे जुड़े हैं।राज कपूर की बेटी रीमा कपूर की शादी बिजनेसमेन मोहन जैन से हुई है और शादी के बाद वह जैन धर्म से जुड़ गई हैं, उनके बेटे अरमान व अदर जैन भी इंडस्ट्री में एक्टिव है। राज कपूर की की पोती करीना कपूर  जो अब करीना कपूर खान बन गई है उनके पति सैफ अली खान पटौदी के नवाब है और इस्लाम धर्म से जुड़े हैं। करीना की मां बबीता भी एक क्रिश्चियन मां की बेटी हैं।

PunjabKesari

राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा बच्चन परिवार के दामाद है। जया की बेटी श्वेता बच्चन की शादी उनसे हुई है इस तरह से वह भी इस परिवार से जुड़े हुए हैं। नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने हाल ही में आलिया भट्ट से शादी की।

PunjabKesari

हालांकि महेश भट्ट की मां मुस्लिम थी और पिता ब्राह्मण हिंदू थे लेकिन दूसरी शादी के लिए महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। इस तरह से वह हिंदू व इस्लाम धर्म दोनों से ही जुड़े हुए हैं।

Related News