28 APRSUNDAY2024 7:44:13 AM
Nari

कटहल खाने के ये 6 बड़े फायदे

  • Updated: 13 Dec, 2016 05:54 PM
कटहल खाने के ये 6 बड़े फायदे

पका कटहल खाने के फायदे : कटहल एक ऐसा फल है जिसका प्रयोग सब्जी बनाने में भी किया जाता है। इसकी सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट बनती है। सब्जी के साथ-साथ इसके पकौड़े, कोफते और आचार भी बनाए जा सकते है। कटहल में ऐसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे गुण पाए जाते है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। आज हम आपको कटहल के बारे में कुछ ऐसे फायदे बताएंगे, जिसे आप खाने में मजबूर हो जाएंगे। आइए जानते है

 


1.दिल की बीमारी

कटहल में बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती है। यह दिल के मरीजों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।

 

2. ब्‍लड प्रैशर  

इसके अंदर भरपूर मात्रा में पौटाशियम और आयरन पाया जाता है जो ब्‍लड प्रैशर जैसी समस्या को दूर करता है और शरीर में रत्क संचार को बढ़ाता है।

 

3. मजबूत हड्डियां

हड्डियों के लिए कटहल काफी गुणकारी माना जाता है। इसमें मौजूद मैग्‍नीशियम हडि्डयों को मजबूत बनाते है।

 

4. जोड़ो का दर्द

अगर कटहल के दूध को घुटनों, घाव, सूजन पर लगाया जाए तो काफी हद तक आराम मिलता है। 

 

5. मुंह के छाले

जिन लोगों को मुंह में बार-बार छाले हो जाते है ऐसे में उन्हें कटहल की कच्ची पत्तियों को चबाकर थूकना चाहिए। यह छालों को ठीक करता है।

 

6. आंखों और त्वचा

कटहल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रौशनी को बढाता है और त्वचा को ठीक रखता है।

 

 

Related News