27 APRSATURDAY2024 7:36:19 PM
Nari

10 खतरनाक ब्यूटी ट्रीटमेंट, जिन्हें बड़े शाैक से कराती है ये खूबसूरत अभिनेत्रियां

  • Updated: 10 Aug, 2017 04:00 PM
10 खतरनाक ब्यूटी ट्रीटमेंट, जिन्हें बड़े शाैक से कराती है ये खूबसूरत अभिनेत्रियां

खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए लाेग क्या नहीं करते। जिसके पास जितना पैसा हाेता है, वह उतना ही महंगा ब्यूटी ट्रीटमेंट कराता है। अब सेलिब्रिटीज की ही बात करें ताे एेसी कई हस्तियां हैं जिनके चेहरे की खूबसूरती की वजह एेसे ट्रीटमेंट हाेते हैं, जिनका नाम सुनते ही अाप डर जाएं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ हस्तियाें के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अजीबोगरीब ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

जानें क्या हैं ये अजीबोगरीब ब्यूटी ट्रीटमेंटः-

- वैम्पायर फैशियल
खून के माध्यम से फेसलिफ्ट की एक नई तकनीक है, जिसे अमरीकी मॉडल किम कादर्शिया भी करवाती है। इसमें मरीज के शरीर से थोड़ा खून निकालकर उसमें से प्लेटलेट्स, सीरम और हीमोग्लोबिन को अलग कर दिया जाता है। साथ ही दूसरे तत्व जैसे अमीनो एसिड आदि को सीरम में डालकर फिर उसे इंजेक्शन के माध्यम से शरीर में डाल दिया जाता है। ये त्वचा से झुर्रियाें काे खत्म करने और उसे निखारने में मदद करता है।  
PunjabKesari
- बर्ड पू फेशियल
यह एक जापानी ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसे डिजाइनर विक्टाेरिया बैकहम भी करवाती है। इसमें चिड़िया का मल फेशियल के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें माैजूद मैजिकल इंग्रीडिएंट्स डेड सेल्स काे हटाकर ग्लोइंग और पॉलिश्ड स्किन देते हैं।

- प्लेसेंटा कोलेजन मास्क
हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज अपने चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए अजीबोरगीब ट्रीटमेंट लेती हैं, जिसे प्लेसेंटा कोलेजन मास्क कहते हैं। इसमें इंसान की गर्भनाल काे बाकी प्राेक्ट्स के साथ इस्तेमाल कर एक मास्क बनाया जाता है, जाे चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर नहीं दिखने देता और अापकाे ग्लोइंग स्किन देता है। 
PunjabKesari
- मधुमक्खी का जहर 
Bee Venom फेशियल के नाम से मशहूर इस ट्रीटमेंट में मधुमक्खी के जहर से बना मास्क इस्तेमाल किया जाता है। इसे ब्रिटेन की रानी  केट मिडिल्टन करवाती है, जिससे स्किन यंग और ग्लोइंग रहती है। 

- सांप का जहर
हॉलीवुड ऐक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो झुर्रियों से बचने के लिए सांप के जहर से बनी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। 

- मछली के अंडे से
अभिनेत्री अंजलीना जाेली स्ट्रेच मार्कस से बचने और स्मूथ स्किन के लिए कैवियार(मछली के अंडे से बने) ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती है।
PunjabKesari
- घोंघा का वीर्य 
केटी हाेम्स अच्छी स्किन के लिए घोंघा के वीर्य से बने ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती है। 

- जोंक से ख़ून चुसवाना
चेहरे के खून को साफ़ करवाने के लिए लीच थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें जोंक खून से ऐसे टॉक्सिन्स को चूस लेते हैं, जिससे त्वचा चमकदार दिखने लगती है। हाॅलीवुड में कई सेलेब्स इसे करवाती है।
PunjabKesari
- रेड कार्पेट ट्रीटमेंट
स्किन काे ब्राइटनिंग, टाइटनिंग और स्मूथ रखने के लिए कई हॉलीवुड सेलेब्स इसे लेते हैं। 

- ब्रेस्ट मिल्क फेशियल 
इसमें ब्रेस्ट मिल्क को सफ़ेद मिट्टी और विटामिन ई के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, जिससे त्वचा हाइड्रेट और मुलायम होती है।

Related News