28 APRSUNDAY2024 7:44:12 PM
Nari

क्या आप भी करतेे हैं कंटैक्ट लैंस पहनकर ये Mistakes?

  • Updated: 01 Sep, 2017 03:59 PM
क्या आप भी करतेे हैं कंटैक्ट लैंस पहनकर ये Mistakes?

आंखों का रोशनी कम हो तो कोई भी काम करना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आंखों पर चश्मा लगाना पड़ता है लेकिन इससे पर्सनैलिटी भी खराब हो जाती है। इसके लिए ज्यादातर लोग कंटैक्ट लैंस लगाना अच्छा समझते हैं लेकिन कुछ गलतियों के कारण इसका आंखों पर खराब असर पड़ना शुरू हो जाता है। जिससे बहुत से लोग अनजान हैं। आइए जानें कंटैक्ट लैंस के साथ की जाने वाली कुछ कॉमन गलतियों के बारे में।  

1. सोते समय भी लैंस न उतारना

PunjabKesari
बैक्टीरियां से लडने के लिए आंखों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जो जागने पर आंखों को आसानी से मिलती रहती है। रात को सोते समय आंखें बंद होती हैं और लैंस न उतारने से इंफैक्शन बढ़ने का खतरा रहता है। इसे आंखों में सूजन भी आ सकती है। 

2. धूल भरी उंगुलियों का इस्तेमाल
कुछ लोग आलसीपन के कारण बिना हाथ धोए ही लैंस उतार लेते हैं। इससे हाथों की धूल-मिट्टी लैंस पर चिपक जाती है। जिससे आपको आसानी से देखने में परेशानी हो सकती है। इससे लैंस भी जल्दी खराब हो जाते हैं। 

3. आंखों को रगड़ना
लैंस पहने हुए हैं तो आंखों को रगड़ने की गलती न करें। इससे आंखों में छोटे-छोटे जख्म भी हो सकते हैं। जिससे परेशानी बढ़ सकती है। इससे बेहतर है कि अगर आंखों ले जुडी कोई परेशानी है तो लैंस न पहनें। 

4. कांटेक्ट सलूशन

PunjabKesari
कुछ लोग रोजाना लैंस तो उतार लेते हैं लेकिन डिब्बी का सलूशन बदलना भूल जाते हैं। जिससे लैंस पर गंदगी जमा हो जाती है। जो बाद में आंखों के लिए नुकसानदायक है। 
 

Related News