20 APRSATURDAY2024 12:02:29 AM
Nari

ताजमहल है नंबर वन टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जानिए भारत की टॉप 10 टूरिस्ट प्लेस

  • Updated: 28 May, 2018 12:00 PM
ताजमहल है नंबर वन टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जानिए भारत की टॉप 10 टूरिस्ट प्लेस

भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं। इन जगहों को देखने के लिए टूरिस्ट भी दूर-दूर से आते हैं। भारत की शान कहे जाने वाले ताजमहल से लेकर आमेर किले तक पर्यटकों की भाड़ लगी रहती है। रिपोर्ट के मुताबिक ताजमहल को भारत की नंबर वन टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। ट्रैवल बसाइट ट्रिप एडवाइजर के मुताबिक ताजमहल को देखने के लिए सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के लिए हर साल भारी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।
 

1. ताजमहल है घूमने के लिए बेस्ट
दुनियाभर में प्यार की निशानि माने जाने वाले ताजमहल की खूबसूरती आज भी बरकरार है। भारत की शान और प्रेम के प्रतीक इस स्मारक को देखने देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। ताजमहल आगरा की तीन विश्व सांस्कृतिक धरोहरों में से भी एक माना जाता है।

PunjabKesari

2. आमेर का किला
ताजमहल के बाद भारत की सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस आमेर का किला है। आम दिनों की अपेक्षा भारत में गर्मियों में इस टूरिस्‍ट प्‍लेस पर पर्यटकों का आना दोगुना हो जाता है। आमेर पैलेस को देखने के लिए हर साल कम से कम 46 लाख टूरिस्ट आते हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार भी यहां पर्यटकों के लिए ई-रिक्शा शुरू करने जा रही है। केंद्र सरकार भी इसको आइकोनिक टूरिज्म के रूप में विकसित करने जा रही है। इसलिए इसके आसपास पर्यटक सुविधा पार्किंग, होटल को विकसित किया जाएगा।

PunjabKesari

3. गोल्डन टेंपल
यह गुरूद्वारा पंजाब के अमृतसर शहर में है और इसे श्री दरबार साहिब व स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। टूरिज्म के हिसाब से इसे भी भारत का सबसे फेमस प्लेस माना जाता है। यहां रोजाना 50-70 हजार लोग आते और किसी खास मौके पर यह संख्या 1 लाख तक पहुंच जाता है। यहां पर विदेशी लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए है।

PunjabKesari

4. मुंबई का बांद्रा वर्ली सी लिंक
भारत में टूरिज्म के लिए मुंबई का बांद्रा वर्ली सी लिंक को चौथा स्थान मिला है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक भारत के दस आधुनिक अजूबों में शामिल किया गया है। इसपर से रोजाना 10 लाख वाहन गुजरते हैं।

PunjabKesari

5. नई दिल्ली, स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर
वैसे तो भारत में घूमने के लिए कई मंदिर है लेकिन नई दिल्ली के इस ऐतिहासिक मंदिर को देखने के लिए टूरिस्ट भारी संख्या में आते हैं। इसी कारण यह भारत की टॉप 5 डेस्टीनेशन्स में से एक है।

PunjabKesari

6. आगरा का किला
ताजमहल के साथ-साथ आगरा का सबसे पुराना किला भी भारत की टॉप बेस्ट डेस्टीनेशन्स में से एक है। ट्रिप एडवाइजर के सर्वे के अनुसार यह 6वें नंबर पर है। बलुआ पत्थर से बने इस किले को तैयार होने में करीब 8 साल लग गए थे। इसकी खूबसूरती देखने के लिए देश से नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं।

PunjabKesari

7. कुतुब मीनार
दिल्ली की शान कुतुब मीनार के बारे में भला कौन नहीं जानता लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह भारत टूरिज्म लिस्ट में सातवें नंबर पर है। कुतुब मीनार 120 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे बड़ी ईंटो की मीनार है और मोहाली की फतेह बुर्ज के बाद भारत की दुसरी सबसे बड़ी मीनार है।

PunjabKesari

8. मुंबई, श्री सिद्धिविनायक मंदिर
दिल्ली के बाद भारत के इस मंदिर में दर्शन के लिए सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं, जिसके कारण यह 8 वें नंबर पर है। मुंबई के प्रभादेवी में स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर देश में स्थित सबसे पूजनीय मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है।

PunjabKesari

9. जोधपुर, मेहरानगढ़ का किला
जोधपुर का मेहरानगढ़ किला 120 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बना है, जिसके कारण यह कुतुब मीनार से भी उंचा माना जाता है। 1000 साल पहले बने इस किले जैसा हूबहू किला बहावलपुर सिंध पाकिस्तान में है, जो किशनगढ़ के सामने की तरफ है। इसके उपर से पूरा पाकिस्तान दिखाई देता है। इस किले की दीवारें 10 कि.मीटर की दूरी तक फैली हुई है। ऐसी कई खासियतों के लिए टूरिस्ट इस किले को देखने के लिए देश-विदेश से आ जाते हैं और इसकी कारण यह टूरिज्म लिस्ट में नंबर 9 पर है।

PunjabKesari

10. नई दिल्ली, गुरुद्वारा बंगला साहिब
राजधनी दिल्ली में सिखों का सबसे बड़ा धर्मिक स्थल गुरुद्वारा बंगला साहिब आत्मिक शांति की तलाश में भारत आए विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा स्थान बनकर उभर रहा है। यहां टूरिस्ट देश-विदेश से आते हैं, जिसके कारण इसे भी टूरिज्म लिस्ट में 10 वें स्थान पर रखा गया है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News