29 APRMONDAY2024 6:23:30 AM
Nari

त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है पालक! (Pix)

  • Updated: 24 Oct, 2016 08:11 PM
त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है पालक! (Pix)

पालक सेहत के लिए बहुत लाभदायिक होती है लेकिन इसके अलावा भी पालक के कई फायदे हैं। पालक का इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आता है। इसकी पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। पालक की पत्तियों के इस्तेमाल से ढलती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। आज हम आपको पालक की पत्तियों के अनगिनत फायदों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे।  

1. बालों का झड़ना कम
शरीर में खून की कमी के कारण भी बाल झड़ते हैं। एेसे में पालक का सेवन करें क्योंकि पालक में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। 

2. चेहरे पर निखार
पालक में विटामिन ए और सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए से रंगत निखरती है। विटामिन सी नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। 

3. सूरज की तेज किरणों से करें बचाव
पालक की पत्तियों में पाए जाने वाले तत्व सूरज की किरणों से सुरक्षा प्रदान करते है। इससे स्किन संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। 

4. बढ़ती उम्र के लक्षणों को करें कम
पालक त्वचा की झुर्रियों और दाग-धब्बों को दूर करने में काफी असरदार होती है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है। 

5. बालों की बढ़ाएं ग्रोथ
इसमें मौजूद तत्व बालों की लंबाई के लिए बहुत जरूरी होते है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में ऑक्सीजन के बहाव को बढ़ाता है। इससे कोशिकाओं में रक्त संचार बढ़ता है। इस तरह पालक बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मददगार है। 


 

Related News