03 MAYFRIDAY2024 11:18:18 AM
Nari

शादी में रॉयल लुक के लिए ट्राई करें Sonam Bajwa के ये ट्रेडिशनल ऑउटफिट्स

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Jan, 2023 12:14 PM
शादी में रॉयल लुक के लिए ट्राई करें Sonam Bajwa के ये ट्रेडिशनल ऑउटफिट्स

सोनम बाजवा एक जानी-मानी पंजाबी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें उनकी खूबसूरती के साथ कमाल के फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। सोनम का इंस्टाग्राम अकाउंट फैशन की हैंडबुक है, जिससे वो अपने फैंस को फैशन गोल देती हुई नजर आती हैं। हाल ही में सोनम बाजवा के कुछ बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक्स ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। ये ऐसे ट्रेंडी ट्रेडिशनल लुक्स हैं जिन्हें आप अपनी फ्रेंड की वेडिंग या फिर फैमिली फंक्शन में पहन सकती हैं, तो चलिए सोनम बाजवा के कुछ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लुक्स पर नजर डालते हैं.....

एलिगेंस इज ब्यूटीफुल

सोनम बाजवा के इस हॉट और रॉयल लुक पर से किसी की नजरें हटना मुश्किल है। लाइट पीच कलर के हैवी एंब्रॉयडरी लहंगे में सोनम अप्सरा से कम नहीं लग रही है। सोनम के इस लहंगे में सिल्वर कलर की बहुत ही खूबसूरत कढ़ाई है। साथ ही सोनम ने प्यारा सा कुंदन नेकलेस और इयररिंग्स पहने हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ उनके खुले हुए बाल, बड़ी सी यूनिक फिंगर रिंग और हाथों के कड़े उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa)

लव फॉर पेस्ट्रल लुक

इन दिनों लाइट शेड का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर सेलिब्रिटी के वार्डरोब कलर्स ने अपनी खास जगह बना ली है, जिन्हें लगता है कि ब्लश पिंक कलर का ट्रेडिशनल ड्रेस बोरिंग हो सकता है, उन्हें सोनम का ये खूबसूरत ऑलओवर चिकनकारी सूट लुक जरुर देखना चाहिए। सोनम का ये लुक बेहद एलिगेंट, ग्रेसफुल और ब्यूटीफुल है। किसी भी पार्टी में इस तरह का ड्रेस अगर आप कैरी करेंगी तो लोगों की नजरें आप पर यकीनन ठहर जाएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa)

स्पार्कलिंग पिंक लहंगा

अपने इस लुक सोनम कयामत ढा रही है। गुलाबी रंग के घेरदार लहंगे में सितारे जड़े हुए हैं। हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ सोनम ने अपने इस लहंगे को बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक दिया है। बहुत ही खूबसूरत मेकअप, सिल्वर इयररिंग्स और खुले हुए बाल की खूबसूरती को एनहांस कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa)

सोनम बाजवा का ये शरारा लुक है अमेज़िंग 

शरारा लुक बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस का फेवरेट बन चुका है। सोनम बाजवा के इस शरारा लुक से आपको भी प्यार हो जाएगा। बेहद खूबसूरत येलो कलर के स्लीवलेस शरारा सूट में सोनम बहुत गॉर्जियस लग रही हैं। शॉर्ट कुर्ती के साथ घेरदार शरारा पहने हुए सोनम बिल्कुल पंजाबी कुड़ी का लुक दे रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa)

फ्यूज़न लुक

सोनम बाजवा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने ड्रेसेज के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। उनके इस लुक में बहुत ही क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट नजर आ रहा है। सोनम का ये अटायर उन्हें इंडो वेस्टर्न लुक दे रहा है। नीचे जहां सोनम ने पेस्ट्रल कलर का घरेदार कलर शरारा पहना हुआ है, वहीं कुर्ती की जगह सोनम ने ब्लेजर स्टाइल टॉप पहना हुआ है जो उन्हें बहुत ही यूनिक और एलिगेंट बना रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Bajwa (@sonambajwa)

Related News