16 APRTUESDAY2024 10:06:58 AM
Nari

सोनाक्षी सिन्हा का इजहार-ए-इश्क,  दुनिया के सामने बॉलीवुड एक्टर को कहा- I Love You

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Jun, 2022 03:16 PM
सोनाक्षी सिन्हा का इजहार-ए-इश्क,  दुनिया के सामने बॉलीवुड एक्टर को कहा- I Love You

सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली करियर से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चाओं में रही है। वैसे तो सोनाक्षी का नाम  अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के अलावा कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इस बार उन्होंने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल कर दिया है। उन्होंने दुनिया को बता दिया है कि वह किससे प्यार करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)


दरसअल सोनाक्षी सिन्हा का नाम पिछले कुछ समय से नोटबुक' मूवी से बॉलिवुड में कदम रखने वाले ऐक्टर जहीर इकबाल के साथ जुड़ रहा था। अब इन दोनों ने साफ कर दिया है कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  सोनाक्षी के जन्मदिन पर  जहीर ने अपनी लेडी लव के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-  'हैपी बर्थडे...मुझे न मारने के लिए थैंक यू। आई लव यू। आने वाले वक्त में हम यूं ही खाते, प्यार और हंसी बिखेरते रहें।'

PunjabKesari

जहीर ने  स्पेशल नोट में लिखा- "यह वीडियो उस पूरे वक्त को दर्शाता है, जबसे हम एक-दूसरे को जानते हैं।" इस वीडियो के जवाब में सोनाक्षी ने लिखा- थैंक यू, लव यू। अब मैं तुम्हे मारने आ रही हूं।" वीडियो में देख सकते हैं कि सोनाक्षी बड़ा पाव खा रही  है और जहीर इकबाल उन्हें हंसा रहे हैं। सोनाक्षी का हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता है और वह जहीर को पीटने लगती है। 

PunjabKesari
बता दें कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा 'डबल एक्स एल' फिल्म में साथ नज़र आएंगे। सोनाक्षी ने कुछ दिनों पहले जहीर के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, सोनाक्षी ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि जहीर उनके अच्छे दोस्त हैं। ये सब सिर्फ अफवाह है। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

PunjabKesari

Related News